DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिव की भक्ति के साथ पानी और प्रकृति बचाने का भी संदेश, कांवर यात्रा के बीच ग्रीन कमांडो ने निकाली 25 किमी जल- यात्रा

बालोद। ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह ने सावन सोमवार पर शिव भक्ति के साथ जल और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम झलमला से लेकर चौरेल के गौरैया मंदिर तक 25 किलोमीटर उन्होंने पैदल यात्रा की। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों कावड़िया भी थे। उन कांवरियों के बीच ग्रीन कमांडो ने एक हाथ में पौधा और एक हाथ में जल लेकर जल यात्रा की। इस दौरान ग्रामीणों से एक पौधा रोपित कर संरक्षण करने, तालाबों नदियों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। चौरेल पहुंचकर अमरुद का पौधा भी रोपित किया गया।

जल है तो कल है, जल बचाओ का संदेश उन्होंने खास तरह से पहने पोशाक के जरिए भी दिया।

इस कांवर यात्रा जल यात्रा में चैन सिंह अर्जुन साहू युगल हरिश्चंद्र विक्की कुंजलता आकांक्षा दीपा ज्योति सहित सुंदरा लाटाबोड़ पैरी और आसपास गांव के सैकड़ों कांवरिया भी शामिल हुए।

You cannot copy content of this page