DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे: गौरीशंकर पांडे

बालोद। जिला किसान कांग्रेस की विस्तारित बैठक राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रभारी महासचिव गौरीशंकर पांडे की अध्यक्षता एवं बालोद जिला किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जागृति सोनकर के कुशल नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रभारी महासचिव गौरीशंकर पांडे ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज आए हें किसान मन म खुशियों के उजियारा लायें हें, किसानों के कर्जा माफ होईस हें,धान के समर्थन मूल्य 2640 रुपया प्रति क्विंटल मिलत हें, प्रति एकड़ अब 15 क्विंटल के जगह 20 क्विंटल समर्थन मूल्य म छत्तीसगढ़ सरकार ह धान खरीदही, सिंचाई कर भी माफ होईस, खेत म सिंचाई पंप के बिजली कनेक्शन बर भी सरकार ह बिजली कनेक्शन बर एक लाख रुपया के सब्सिडी देवत हे, किसान मन के जमों फ़सल म सरकार से अनुदान पावतहन,अपन ज़िन्दगी अऊ घर परिवार ल खुशहाल बनावत हन छतीसगढ़ीया मुख्यमंत्री भूपेश कका के गुन गावत हन, छत्तीसगढ़ म फिर से कांग्रेस सरकार बनाये के सौगंध खावत हन,अपन जीवन म सदा उजयारा लाय अऊ प्रदेश के खुशहाली बर छत्तीसगढ़ीया मुख्यमंत्री भूपेश कका ल फिर से मुख्यमंत्री बनाये के कसम खावत हन, ये छत्तीसगढ़ के सभी किसानों के दिल के उदगार हैं जिसे मैं व्यक्त कर रहा हुं। पांडे ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों का शोषण करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती इसीलिए केन्द्र की भाजपा सरकार एक तरफ किसानों का आय बढ़ाने की बात करती हैं, दुसरे तरफ खेती किसानी के लिए काम आने वाली खाद,बीज,कृषि यंत्र, टेक्टर पर पन्द्रह प्रतिशत से 28 प्रतिशत तक टैक्स लगा कर किसानों का कमर तोड़ देती हैं ताकि किसान कर्ज के बोझ तले जीये और आर्थिक अभाव में उनके इशारों पर चले। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष जागृति सोनकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कई नेता हुए पर किसानों का दर्द को छत्तीसगढ़ीया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समझा और उसका उपचार किया। जिस प्रकार धान के जड़ में खाद, डालने से फसल की बौझार होती हैं,उसी प्रकार उनके प्रयास से आज प्रदेश के किसान खुशहाल हैं। प्रदेश में व्यापार उद्योग बढ़ रहें। किसान,व्यापारी, मजदूर हर तबके के लोग आज खुश हैं। प्रदेश की चौमुखी विकास हो रही है। जिसके कारण प्रदेश का डंका देश दुनिया में बज रहा है। सभा को पूर्व विधायक डोमेन्द भेड़िया किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव जोगेन्दर सिंह योगी,केजू राम सोनबोईर, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, दीनाराम चेलक जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने भी संबोधित किया। संभा का संचालन जिला महामंत्री कुलेश्वर चन्द्राकार ने किया।
कार्यक्रम में अरुण यादव ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष अर्जूदा, रामस्वरूप साहु गुंडरदेही,पारस राम साहू गुरुर, लोकमान्य साहु डौडी, हेमंत यादव बालोद, आनर निषाद देवरी, कुलेश्वर चन्दाकर जिला किसान महामंत्री, पवन चन्द्राकार संयुक्त महामंत्री,खणेश ठाकुर,आशिश साहु,दगन गजीर,हेमकुमार रावटे, श्रीमती राजेश्वरी ठाकुर, देवेन्द्र साहु, उपाध्यक्ष, राकेश उयके जनपद सदस्य, सुनील चन्द्राकार महामंत्री,परसराम लेडिया, कसुराम ठाकुर,गेमसिग साहु, बुधराम साहु, रामकुमार निषाद,गंगा चरण ठाकुर, राकेश वीके जनपद सदस्य,देव पटेल, दीनबंधु यादव,पीलुराम सहित सैकड़ों की संख्या में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page