DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बारिश भी नही रोक सकी वनांचल के खिलाड़ियों का उत्साह, बच्चों सहित बड़ो ने जमकर खेली फुगड़ी

बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम किल्लेकोड़ा के स्टेडियम में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ललिता गांवरे सरपंच थी। अध्यक्षता पूर्व सरपंच गैंदलाल ताराम ने किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रुप में छन्नूलाल भंडारी, रामेश्वरी देवी, किरण कुल्हार्य, श्रीमती सिन्हा , दीपक भूआर्य ,एनआर शिवना प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला थे। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र के पूजन अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान बालिकाओं द्वारा अरपा पैरी के गीत की प्रस्तुति बहुत ही सुंदर और मनमोहक ढंग से की गई। मुख्य अतिथि ललिता गांवरे ने कहा कि -आज शिक्षा के साथ-साथ जीवन में खेलों का काफी महत्व है अर्थात खेल जीवन का एक आवश्यक अंग है। अतः युवा पीढ़ी को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
अध्यक्षीय भाषण के दौरान गैंदलाल तारम ने कहा कि जीवन में खेलों का काफी महत्व है। हमें इस बात को भली -भांति जानना चाहिए कि -शिक्षा के साथ स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक है। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन व संपादन डॉक्टर बी. एल. साहसी व्याख्याता ने किया।

इस दौरान उन्होंने संचालन करते हुए कहा कि- खेल खेलो अच्छा खेलो क्योंकि पूरा जीवन ही खेल के समान है तथा अनुशासन बनाए रखते हुए खेल के हार जीत के महत्व को समझो। इस खेल में निर्णयकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।खेल का आगाज बारिश की वजह से फुगड़ी दौड़ के साथ हुआ। जिनमें -कुमारी हीना 0 से 18 में प्रथम स्थान पर रही। 0 से 18 बिल्लस में उदित प्रथम, गेडी दौड़ में गीतांशु प्रथम, भांवरा में रितेश कुमार प्रथम, महिला 100 मीटर दौड़ में हीना प्रथम, 100मी.दौड पुरुष में योगेश कुमार प्रथम, लंबी कूद में नितेश कुमार प्रथम, रस्सी कूद में यमुना प्रथम तथा इसी प्रकार 0 से 18 वर्ष रस्साकशी की प्रतियोगिता में यमुना ,तनु, देवकी ,तुलसी, हेमा, प्रेरणा ,हेमलता प्रथम। 18से40 भंवरा प्रतियोगिता में भोजराज प्रथम ,18 से 40 पुरुष रस्साखींच में देवेंद्र, भोजराज ,सुखनंदन ,सत्तर सिंह, नारायण ,भागवत, परमेश्वर प्रथम तथा 40 वर्ष से अधिक पुरुष में गैंदलाल, सुफलसिंह , बैसाखू राम ,धनेश कुमार, हीरामन,संतराम ,पूरनलाल तथा पीट्ठूल खेल 18से 40 में मनीष कुमार, रितेश कुमार ,जितेंद्र कुमार प्रथम। 18 से40पिट्ठूल में जी. जसवंत, खिलेंद्र , प्रदीप कुमार प्रथम। लंगडी दौड पुरुष में विजय कुमार दुर्गेश कुमार प्रथम। कबड्डी में0 से 18 में प्रेरणा, चांदनी ,दामिनी, चांदनी, डाली, देवकी ,यमुना, तुलसी ,चांदनी ,दामिनी तथा पुरुष में दानेश्वर सुमन रोमन वैभव नीलकंठ रोशन विक्रम ज्ञानेश्वर मोहित प्रथम ठीक इसी प्रकार 18से40 में कबड्डी प्रतियोगिता में देवेंद्र ,जी जसवंत ,प्रदीप ,कामदेव, मिथिलेश ,भोजराज ,नीलकुमार, भगवान सिंह, मोहित, दीपक ,भुनारुराम, उदे राम, नरेश प्रथम, बांटी में 0 से अट्ठारह में ईश्वर, लक्ष्य, युगल कथा तथा 18 से 40 में राजेंद्र ,खिलेंद्र, मोहित प्रथम ।समापन समारोह के मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुल्हार्य और अध्यक्षता ललिता गांवरे सरपंच, विशेष अतिथि के रूप में निर्भय भंडारी , छन्नू भंडारी, उत्तरा बाई आदि उपस्थित थे। अंत में अतिथियों द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान ग्रामीणों में बारिश के बावजूद काफी उत्साह देखने को मिला।

You cannot copy content of this page