DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद बालोद नगर में प्रथम आगमन पर साजन का हुआ जोरदार स्वागत

बालोद। साजन पटेल के शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद बालोद नगर में प्रथम आगमन पर शहर युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा भव्य गर्मजोशी के साथ बाजे गाजे और आतिश बाजी के साथ स्वागत सत्कार किया गया। उसके बाद नवनियुक्त शहर अध्यक्ष ने कांग्रेस भवन बालोद में पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा से आशीर्वाद लिया।

इस स्वागत कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी बालोद अध्यक्ष अनिल यादव ,गुरुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तामेश्वर साहू, दाउद खान , दिनेश्वर साहू,दीपक पाल, मोहनीश पारकर, वैभव शर्मा, लक्की सिन्हा,एवं शहर युवा कांग्रेस के फैज खान, फरहान खान,अविनाश यादव, दीपक, आबिद मलिक, मुलचंद बंजारे,आदि.l मौजूद रहें। मुक्ति के लिए साजन पटेल ने विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा का आभार जताया।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा व राष्ट्रीय महासचिव युवा कांग्रेस के प्रभारी छत्तीसगढ़ डॉक्टर पलक वर्मा के द्वारा बालोद जिला युवा कांग्रेस के अंतर्गत समस्त विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यकर्ताओं को ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। बालोद शहर अध्यक्ष के रूप में दोबारा साजन पटेल को नियुक्त किया गया है। इसके पहले भी वे इसी पद पर थे। अपने पूरे कार्यकाल के दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर सक्रियता दिखाते हुए साजन पटेल ने पार्टी के कार्यों में पूरी निष्ठा भाव से काम किया। इसे देखते हुए उन्हें दोबारा यह पद दिया गया है। साजन पटेल के द्वारा शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनके समर्थकों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए जश्न मनाया। बता दें कि साजन पटेल ने अपनी राजनीति की शुरुआत कॉलेज के छात्र चुनाव से की थी। 2013 में बालोद के शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त कॉलेज में निर्वाचित छात्र संघ सचिव एनएसयूआई से वे इस क्षेत्र में आए थे। जहां पर उस समय छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार भी नहीं थी। बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य के भतीजे को चुनाव में हराकर उन्होंने 2014 में छात्र संघ सचिव का चुनाव कालेज स्तर पर जीता था। जिसके बाद उनके निरंतर छात्र हित में गतिविधि सामने आई। छात्र हित के मुद्दों को लेकर उन्होंने कई आंदोलन किए और पार्टी ने भी उनके कार्यों को देख कर उन पर भरोसा जताया। फिर विधानसभा महासचिव के पद पर भी उनकी नियुक्ति युवा कांग्रेसी के तहत की गई। युवा कांग्रेस में भी निरंतर काम करते रहे। जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में जो भी जिम्मेदारी मिली उसे अच्छी तरह से निभाए। उनकी भूमिका को देखते हुए पार्टी ने उन्हें दोबारा अध्यक्ष का पद दिया है।

You cannot copy content of this page