DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुंदा महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

बालोद शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रजापति के पीएचडी का फाइनल वाइवा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में हुआ ।
तदुपरांत इन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। इस तरह प्रदीप कुमार प्रजापति ने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करके अर्जुंदा महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रदीप कुमार प्रजापति उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। जिन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित होकर के अर्जुंदा महाविद्यालय को 2फरवरी 2022 को जॉइन किया था । इनके शोध प्रबंध का विषय भीष्म साहनी के उपन्यासों में इतिहास बोध एवं प्रासंगिकता है । पीएचडी का फाइनल वाइवा लेने के लिए मेरठ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी आए हुए थे । इस फाइनल वाइवा में आगरा कॉलेज की हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष एवम रिसर्च गाइड डॉ सुनीता रानी घोष एवं कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी भाषा संस्थान के निदेशक प्रदीप श्रीधर भी उपस्थित रहे।

प्रदीप कुमार प्रजापति ने अपने शोध प्रबंध मे इतिहास बोध के अनछुए पहलुओं को परिभाषित किया है तथा भीष्म साहनी के उपन्यासों की प्रासंगिकता को भी दर्शाया है । डॉ प्रदीप कुमार प्रजापति के इस शोध प्रबंध से समाज को इतिहास बोध को समझने में आसानी होगी तथा शोध प्रबंध से समाज को एक नई दिशा मिलेगी।

You cannot copy content of this page