सीएम भूपेश के कार्यों से प्रभावित सकरौद के 60 ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का हाथ, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने गमछा पहना कर किया स्वागत



बालोद – गुंडरदेही विधानसभा के ग्राम सकरौद के 60 ग्रामीणों ने सेक्टर प्रभारी यशवंत देशमुख एवं कांग्रेस नेता पीयूष देशलहरा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की नीति और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है। इस दौरान क्षेत्र के लोकप्रिय नेता, संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने अपने कार्यालय में सभी नए सदस्यों का गमछा पहनाकर स्वागत किया और उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पुनः कांग्रेस सरकार की सरकार बनाना है।*छत्तीसगढ़ सरकार से पूरा देश प्रभावित, कांग्रेस के प्रति लोगों में बढ़ रहा आकर्षण – कुंवर सिंह*संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों से पूरा देश प्रभावित है। किसान, मजदूर, नौकरी पेशा, छोटे व्यवसायियों सभी को अलग-अलग योजनाओं के जरिए राहत पहुंचाई जा रही है। युवाओं, गृहणियों को राज्य सरकार की नीतियों से फायदा पहुंच रहा है। इससे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली का माहौल है। कांग्रेस के प्रति लोगों में आर्कषण बढ़ रहा है। लोग कांग्रेस से जुड़ कर काम करना चाह रहे हैं। अभी तो यह शुरुआत है। केंद्र की भाजपा सरकार के महंगाई और शोषण से त्रस्त जनता आने वाले दिनों में हजारों की तादाद में कांग्रेस पार्टी से जुड़ेंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे। *भूपेश पहले मुख्यमंत्री जिन्होंने छत्तीसगढ़ को समझा – पीयूष*इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता पीयूष देशलहरे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच है कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रयास अभी तक किसी ने नहीं किया। श्री बघेल पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ को समझा है। छत्तीसगढ़ी भाषा, खान-पान, लोक कला, संस्कृति, खेलकूद को बढ़ावा देने और उसे छत्तीसगढ़ के बाहर भी पहचान दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। जिससे छत्तीसगढ़ के लोगों को अलग पहचान मिली है।राधेश्याम,ईश्वरलाल यदु, दुखूराम मोहनलाल उमेंद्र कोसरिया, मोहनलाल ,प्रेम सिंह, जागेश्वर ठाकुर तरुण साहू ,नारद देशमुख ,बबलू साहू ,गोपाल आडिल ,पुकेश सारथी, पुकेश नेताम तेजराम नेताम उमेश देशमुख धर्मेंद्र यादव शोभा यादव रूपेंद्र यादवगोवर्धन देवांगन, चिमन हिरवानी, जितेंद्र साहू, भूषण लाल, यशवंत कुमार, डोमार सिंह, लालाराम, गणेश राम, मंगल डेहरी टेकराम नेताम, मुकेश, हेमंत साहू, नारायण, वीरू साहू, शुभम देशमुख ,रूपेंद्र साहू, देव कुमार, जानू देशमुख, देवराज साहू, अशोक साहू, तीरथ देशमुख सहित शामिल हुए।

You cannot copy content of this page