DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला अस्पताल के सफाई कर्मियों के साथ हो रहा अन्याय, नहीं मिलती एक भी दिन छुट्टी, काट दिया जाता है ₹200 की मजदूरी, हिंदसेना के समर्थन में जिला कलेक्टर से हुई शिकायत

अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी उठाया गया आवाज

बालोद। समाज सेवी संगठन हिंदसेना के द्वारा जिला अस्पताल के ठेका कंपनी के तहत कार्यरत सफाई कर्मचारियों के हित में आंदोलन छेड़ा गया है। सफाई कर्मचारियों को लगातार ठेका कंपनी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हे एक भी दिन की छुट्टी नसीब नही होती। किसी दिन तबीयत खराब हो या आवश्यक काम आ जाए तो उस दिन का 200 रुपए काट दिया जाता है। जबकि उन्हें 1 दिन का 180 रूपए और मासिक 5500 रूपए दिया जाता है । परेशान कर्मचारियों को लेकर हिंदसेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने कलेक्टर कुलदीप शर्मा सहित संयुक्त कलेक्टर एचएल गायकवाड से मामले की शिकायत की। मौके पर सभी सफाई कर्मचारी पहुंचे थे। उन्होंने अपनी पीड़ा बताई। हिंदसेना ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। वहीं अधिकारियों को जिला अस्पताल की अव्यवस्था के संबंध में भी शिकायत की है कि यहां के स्टाफ नर्स मनमानी करते हैं। मरीजों का इलाज ट्रेनिंग में आने वाले छात्र-छात्राओं के भरोसे रहता है। स्टाफ नर्स तो वार्ड में नियमित देखने नहीं जाते हैं। कोई मोबाइल में तो कोई मेहंदी लगाते अपने काउंटर पर बिजी रहते हैं। वहीं अधिकारियों का कोई नियंत्रण नहीं रहता है। ज्ञापन देने तरुण नाथ योगी सहित युवा ब्रिगेड प्रदेश महामंत्री विवेक सोनवानी सहित सभी पीड़ित सफाईकर्मी पहुंचे थे। सफाई कर्मचारियों ने ठेका कंपनी पर मानव अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें भी छुट्टी का अधिकार है। कम से कम महीने में 2 दिन तो छुट्टी मिलनी चाहिए। क्रमबद्ध कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर छुट्टी दी जा सकती है

You cannot copy content of this page