DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING NEWS-छेड़िया में महिला की हत्या, संदेह पर पुलिस ने पति को लिया हिरासत में, खुलासा जल्द

बालोद/ गुरूर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम छेड़िया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां की रहने वाली एक महिला पूर्णिमा बाई की किसी ने धारदार हथियार टँगिया या गैंती से सिर पर वार कर के हत्या कर दी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी है। तो वही गुरूर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी हत्या किसने की है स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन प्रथम संदेही के रूप में महिला के पति सेवक राम को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर गुरुर थाने ले गई है। पुलिस देर शाम को मामले का खुलासा कर सकती है। बताया जाता है कि महिला ने दूसरी शादी की है। पहले वह शादी करके दूसरे गांव में गई थी। उनके जो बच्चे हैं वह अपने मामा गांव में रहते हैं। पहले पति को छोड़कर महिला मायके छेड़िया में आई फिर यही रहने वाले अपने वर्तमान पति से शादी की थी।

You cannot copy content of this page