DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन करेंगे फिर आंदोलन, 7 जुलाई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

dailybalodnews.com logo

बालोद। छत्तीसगढ़ कर्मचारी / अधिकारी फेडरेशन, छत्तीसगढ़ कर्मचारी / अधिकारी महासंघ, छत्तीसगढ़ मंत्रालीन कमचारी संघ एवं समस्त कर्मचारी संगठनों संयुक्त फोरम के अंर्तगत 146 संगठनों के कर्मचारी अधिकारी 07 जुलाई 2023 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन विकासखण्ड मुख्यालयों में किया जायेगा। बालोद बस स्टैंड भी इसकी तैयारी चल रही।
शासन द्वारा चार सूत्रीय मांगों के संबंध में 31 जूलाई 2023 तक निर्णय नही लिया तो 01 अगस्त 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जायेगा। जनघोषना में किये गये वादा को पूरा नही किये जाने पर शासन को कर्मचारियो अधिकारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा । समस्त विभाग में डॉक्टर, न्यायिक, मंत्रालीन, पटवारी, कृषि, राजस्व, शिक्षा विभग कार्यालीन कर्मचारी, स्वास्थ्य हड़ताल में जाने से शासन को करोड़ो रूपये की आर्थिक क्षति भी होगी। बालोद ब्लॉक के संयोजक तामेश्वर कौशल ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में 5% महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया गया है जबकि हमारी मांग 9 प्रतिशत की है। और कुछ मांगों को पूरा किया गया लेकिन अभी हम असंतुष्ट हैं। हमारी अन्य मांगों पर अभी कोई निर्णय नहीं आए है। जिसके चलते हड़ताल यथा समय होंगे। हड़ताल स्थगित को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बालोद बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन की तैयारी हो गई है। जिसमें मुख्य रूप से मूलचन्द शर्मा जिला प्रभारी प्रांताध्यक्ष छ.ग. वन कर्मचारी संघ, मधुकान्त यदु संयोजक, दिलीप साहू, पी.आर. ठाकुर, राजेश घोडेस्वार, लेखराम देवांगन, अनुराग द्विवेदी, राधेश्याम साहू, वाई. के. दिल्लीवार, डॉ. जी. आर. रावटे, डॉ. शिरीष सोनी, घनश्याम गोस्वामी, के. आर. गोस्वामी, राजेश पिस्दा, वेदप्रकाश साहू, जितेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र हरमुख, संदीप दुबे, अजय तामेश्वर कौशल, मोतीलाल चंद्राकर, चेतन यादव, लोकेश साहू, के.के. उके. सी.पी. कोठरिया, जितेन्द्र मण्डावी, चमपेश्वर यदु, बी. आर. साहू, परशुराम धरेन्द्र के.सी. वर्मा, डी. पी. नेताम आदि शामिल होंगे।

You cannot copy content of this page