गौठान हस्तांतरण को लेकर डौंडीलोहारा में आवश्यक बैठक 7 जुलाई को 11:00 बजे, अध्यक्ष ने की सभी से उपस्थिति की अपील



डौंडीलोहारा। प्रतिभा ठाकरे झा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की उपस्थिति में नगर पंचायत में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और किसानों गौपालको यदुवंशियों के बीच आवश्यक बैठक होगी। मुख्यमंत्री गौठान को लेकर किसानों, गोपालको ,और यदुवंशियों को सौंपने , हस्तांतरण के लिए आवश्यक बैठक नगर पंचायत में 7 जुलाई को होगी। लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष और मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत डौंडीलोहारा में छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण योजना के तहत मुख्यमंत्री गौठन का निर्माण करा कर लोकार्पण कर लिया गया है। जिसे गौपालको किसानों यदुवंशियों को हस्तांतरित करने के लिए डौंडीलोहारा एसडीएम ,तहसीलदार ,नगर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों और किसान भाइयों गोपाल की आवश्यक बैठक शुक्रवार को 11 बजे नगर पंचायत डौंडीलोहारा के परिसर हाल में रखी गई है। इसलिए डौंडीलोहारा नगर वासियों किसान भाइयों गोपाल को यदुवंशियों से विनम्र अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर मुख्यमंत्री गौठान हस्तांतरण में नगर पंचायत डौंडीलोहारा को सहयोग प्रदान करते हुए अपनी सहभागिता प्रदान करें।

You cannot copy content of this page