DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE: बालोद जिले में लगातार बारिश से दीवार ढही, सो रहे पति-पत्नी की मौत, मंत्री अनिला भेड़िया के विधानसभा क्षेत्र का मामला,पढ़िए यह दर्दनाक खबर

माधुरी दीपक यादव ,बालोद। जिले में विगत दिनों लगातार हुई बारिश ने पति-पत्नी की जान ले ली। मामला डौंडीलोहारा ब्लाक के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपुर का है। जहां पर बुधवार की रात को करीब 2:00 बजे घर पर सो रहे पति पत्नी की दीवार में दबने से मौत हो गई। ईंट की दीवार जिस पर पॉलीथिन और मुरूम का छप्पर लगा हुआ था। भरभरा कर गिर गया। और मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को दूसरे दिन मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। आज शुक्रवार को तीज नहावन का कार्यक्रम है। मामले का खुलासा अब हुआ है। जानकारी के मुताबिक पति का नाम संतराम यादव उम्र 55 वर्ष और पत्नी कुंती बाई उम्र 50 वर्ष दोनों उक्त मकान में रहते थे। इनका दो साल पहले प्रधानमंत्री आवास भी बन चुका है। जिसमें पक्के मकान में उनका बेटा दीपक यादव और अन्य रहते थे। वही पति-पत्नी दोनों पुराने मकान में ही सोया करते थे। लेकिन क्या मालूम था कि उस रात पति-पत्नी की आखिरी नींद होगी और वे कभी उठ नहीं पाएंगे। रात भर बारिश से ईंट की दीवार गीली हो गई और रात को अचानक गिर गई। हैरानी वाली बात है कि इस बारिश के दौरान दीवार गिरने की आवाज़ किसी को पता भी नहीं चली। रात भर पति पत्नी दीवार के नीचे दबे पड़े। तो ग्रामीणों को घटना की जानकारी सुबह हो पाई। घटना स्थल मकान और आंगन से कुछ दूर पक्के मकान में सो रहे बेटे को भी कोई खबर नहीं थी। सुबह जितेंद्र सेन सहित अन्य पड़ोसियों ने उन्हे दरवाजा खटखटा कर उठाया तब मालूम हुआ कि माता-पिता अब दुनिया में नही रहे। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम पहुंची थी और शासन से उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई। लेकिन बड़ी बात यह भी है कि अब तक कोई भी जनप्रतिनिधि उक्त पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा है। ये इलाका डौंडीलोहारा विधायका और महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया का ही विधानसभा क्षेत्र है। पति-पत्नी रोजी मजदूरी करते गुजारा करते थे। आर्थिक स्थिति कमजोर थी।

ये भी पढ़ें

ग्रुप लिंक https://chat.whatsapp.com/D1xn0L2RfqvE3hhog3XhKu

You cannot copy content of this page