DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ट्रक और स्कार्पियो में टक्कर, जिंदगी और मौत के बीच लटके चार लोग

दादू सिन्हा, धमतरी ।
जिले के नगरी इलाके के सिहावा क्षेत्र में घटूला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा का मामला सामने आया है। जोकि स्कार्पियो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हुई है। स्कार्पियो और ट्रक में टक्कर होने के बाद आसपास के लोग स्कॉर्पियो में दबे घायलों को जैसे तैसे बाहर निकाला और पुलिस को संपर्क किया। मिली जानकारी के अनुसार घायल सिहावा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं, जोकि घटूला की ओर से आ रहे थे, तभी सामने की ओर से आ रही ट्रक और स्कार्पियो में भिड़ंत हुई,जिसमें 4 लोगों बुरी तरह से घायल हो गए। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच कर घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति गंभीर है। जिनका इलाज नगरी अस्पताल में जारी है।

You cannot copy content of this page