DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा से मिलेगी अब बालोद के संजारी गार्डन को नई पहचान….बदली सूरत

बालोद| बालोद के संजारी उद्यान का नजारा अब और खास होगा क्योंकि यहाँ अब लोग अपने छत्तीसगढ़ महतारी की मूरत निहार सकेंगे आकर्षक ढंग से नगर पालिका प्रशासन ने यहाँ मूर्ती लगवाई है जिसका लोकार्पण हो गया है शाम को अब यहाँ का नजारा देखने लायक है शहर के इस मार्ग की खूबसूरती और बढ़ गई है ये सब हो पाया है नपा अध्यक्ष विकास चोपड़ा के सार्थक प्रयासों से….

संजारी क्लब उद्यान में अध्यक्ष व पार्षद निर्देश पटेल व तुलसा मालेकर की निधि से स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा , डोमेंद्र भेड़िया, कृष्णा दुबे समेत नगरपालिका के सभी जनप्रतिनिधि व नपा सीएमओ सुनील अग्रही सहित अधिकारी कर्मचारी गण की उपस्थिति में हुआ, प्रतिमा का अनावरण होते ही छत्तीसगढ़ राज गीत गान कर मिठाइयां बांटी गई. तत्पश्चात छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के सामने पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया.


विधायक संगीता सिन्हा ने इसे पालिका की शानदार पहल बताकर पालिका के सभी जनप्रतिनिधियों का बालोद वासियों को दी बधाई देते हुए कहा कि शानदार प्रतिमा को देखकर मन प्रसन्न हो गया.छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करना एक गौरवशाली पल है. नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश व छत्तीसगढ़ी संस्कृति के पुनरुत्थानकर्ता के रूप में जाना जाता है और उन्हीं के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में प्रतिमा स्थापित की जा रही है, इसी तारतम्य में हम लोगों ने भी अध्यक्ष व पार्षद निधि से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का स्थापना किया है.

You cannot copy content of this page