DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विवादों में व्यवसायिक कांप्लेक्स निर्माण: दुबारा निर्माण पर चक्का जाम किया भाजपाइयों ने, 3 दिन में प्रशासन ने सुलह कराने का दिया आश्वासन

बालोद / गुरूर । गुरुर में चल रहे व्यवसायिक कांपलेक्स निर्माण में नया मोड़ सामने आया है। जहां कुछ दिन पहले भाजपाइयों द्वारा धरना देकर उक्त कार्य को रुकवा दिया था तो वही दोबारा काम के शुरू होने पर नाराज भाजपाइयों ने सोमवार को फिर से गुरुर में धरना प्रदर्शन और सांकेतिक चक्काजाम किया। इस दौरान व्यापारी संघ के लोग भी वहां पहुंचे हुए थे। मामले में भाजपा, कांग्रेस और व्यापारी संघ के बीच त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति को देखते हुए प्रशासन हस्तक्षेप के लिए अब सामने आया है।

प्रशासन द्वारा 3 दिनों की मोहलत मांगी गई है। तीनों पक्ष के बीच बैठक कर समन्वय बनाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि विवाद और आगे न बढ़े। धरने में पहुंचे सांसद मोहन मंडावी और भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि किसी के प्रभाव में आकर काम ना करवाएं। हम भी चाहते हैं विकास हो लेकिन नियम विरुद्ध काम हो तो हम इसका विरोध करेंगे।

गुरुर व्यापारी संघ ने भी अपनी बात रखी

गुरुर के समस्त व्यापारी संघ के लोग भी यहां मौजूद थे। व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज सिन्हा का कहना है जो नगर पंचायत के सहमति और एसडीएम गंगाधर वाहिले के अलावा उपस्थित अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं अन्य जिम्मेदार लोगों के साथ जो भी चर्चा होगी उसके बाद हम आगे की कार्य पर ध्यान देंगे। व्यापारी संघ के सदस्य भूषण पुरी गोस्वामी , संतोष टावरी, गुलाब टावरी, तोखन साहू आदि उपस्थित थे।

क्या बोले अधिकारी

अनुविभागीय दंडाधिकारी गंगाधर वाहिले ने तीन दिन का समय मांगते हुए बैठक कर सुलह कराने की बात कही। जिसके बाद सभी ने सहमति जताते हुए कहा कि वह 72 घंटे के उस सकारात्मक निर्णय का इंतजार करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर सांसद मोहन मंडावी, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,पूर्व विधायक प्रीतम साहू, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू , यज्ञदत्त शर्मा,प्रेम साहू ,सुरेश निर्मलकर ,सुरेंद्र देशमुख, यादव राम साहू, ताम्रध्वज सिन्हा ,मेहत्तर नेताम ईशा प्रकाश साहू, नंदकुमार शर्मा, पन्ना साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page