संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, देखिये क्या खास है इस प्रदर्शनी में



बालोद –राज्य शासन के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राज्य और जिले की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास कार्यों पर आधारित दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी आमजनों के लिए उपयोगी है।

इस अवसर पर संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। फोटो प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। जिसमें लाकडाउन में बना मनरेगा सबसे बड़ा रोजगार का साधन, छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा, बारी एला बचाना हे संगवारी, गाय-गोठान-गोबर ने बदली गावों की तस्वीर, अन्नदाता का रखा सम्मान, फसलों का दिया वाजिब दाम, वन आश्रितों का रखा ध्यान वनोपज को मिला उच्च दाम, परम्परागत निवासियों को न्याय, सार्वभौम पीडीएस, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, डा. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, महिलाओं का ध्यान स्वावलम्बन का सम्मान, गढ़ कलेवा योजना, छत्तीसगढ़ के नक्शे में 23 नई तहसीलों का उदय, पानी जिंदगानी है साफ पेयजल की आपूर्ति हमारा लक्ष्य, लोकपर्व लोक-आस्था को अब मिला भरपूर सम्मान, राजीव युवा मितान क्लब आदि प्रदर्शित किया गया है।

ये है ख़ास इस प्रदर्शनी में

प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा दो वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है। जिसमें लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(बिहान), बाड़ी विकास कार्य, सामुदायिक बाड़ी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी और समाज कल्याण विभाग की प्रदर्शनी शामिल है।

आज की सबसे बड़ी खबर पढ़ने नीचे क्लिक करें

You cannot copy content of this page