DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में नेशनल हाइवे पर फिर हादसा: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर बाइक चालक की दर्दनाक मौत

गुरुर। बालोद धमतरी मार्ग पर पुरूर थाना क्षेत्र में चिटौद के पुलिया के पास बुधवार की शाम 7:30 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक श्रवण कुमार ठाकुर निवासी केशकाल क्षेत्र का बताया जा रहा है। बाइक क्रमांक सीजी 18एल 55 34 में श्रेया नाम भी लिखा हुआ था। मृतक कहां से कहां जा रहा था इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। तो घटनास्थल पर काफी बुरी स्थिति में मृतक का शव पड़ा हुआ मिला। पुरूर पुलिस आगे की छानबीन में जुटी हुई है। गाड़ी के कागजात के जरिए मृतक की पहचान की गई। चेहरा पूरी तरह कुचला गया था।

ये खबरें भी देखें

You cannot copy content of this page