बालोद| स्काउट गाइड में नौ नियम होते है जिसका पांचवा नियम यह कहता है की स्काउट/गाइड पशु पक्षियों का मित्र और प्रकृति प्रेमी होता है । इस नियम को स्काउट गाइड ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक बार पुनः सार्थक किया, भारत स्काउट गाइड छ.ग.राज्य मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार ,जिलाधीश बालोद (पदेन संरक्षण स्काउट गाइड) कुलदीप शर्मा के मुख्य आतिथ्य में,अध्यक्ष श्री सुभाष पुस्तकर जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी बालोद मुकुल के.पी.साव के मार्गदर्शन ,भारत स्काउट गाइड जिला संघ बालोद व नगर पालिका परिषद बालोद के संयुक्त तत्वाधान में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया , इस अवसर पर बालोद नगर के बूढ़ा तालाब में वृहद रूप से वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर बालोद कुलदीप शर्मा और समस्त अतिथियों ने स्काउट गाइड के बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया, एवम उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक नागरिकों का कर्तब्य है कि सभी पर्यावरण की रक्षा करे बिजली ,पानी का सदुपयोग एवम प्लास्टिक कचरे का सही निष्पादन करे हर सम्भव प्रयास कर आने वाले कल के प्रति सकारात्मक चिन्तन के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा करे, पौधे लगाए और उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित व संवर्धन करें। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने अपने स्कूली स्काउटिंग जीवन के याद ताजा करते प्रेरक प्रसंग के माध्यम से बच्चों को नैतिक कर्तब्य के प्रति जवाबदेही की बात कही ताकि घर समाज गांव नगर प्रत्येक इकाई स्वच्छ सुंदर बन सके। जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर न अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को सेवाकार्य करते रहने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए एवम् उन्होंने कलेक्टर महोदय से जिला बालोद के स्काउट गाइड जिला प्रशिक्षण केंद्र खेरथाडीह को पूर्ण रूप से विकसित करने की मांग की ,नगरपालिका मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिन्होंने स्काउट गाइड के साथ नगरपालिका परिषद को सम्मिलित कर पर्यावरण की रक्षा नगर सुंदर स्वच्छ बने और भविष्य में स्काउट गाइड को लेकर नगर में आवश्यकतानुसार कार्यक्रम आयोजित करते रहने की बात कही ।

इस कार्यक्रम में जिला वन मंडल अधिकारी आयुष जैन , एस.डी.एम.बालोद शीतल बंसल, नगर पालिका उपाध्यक्ष ,पार्षदगण, एल्डरमेन, अन्य कर्मचारी गण नगरपालिका बालोद की उपस्थिति और पूर्ण सहयोग रहा , कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मधुमाला कौशल , डी.आर. पिकेश्वर, कोषाध्यक्ष मिलन सिन्हा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त भुवन सिन्हा, राज्य मुख्यालय आयुक्त डी.आर. गजेंद्र, अरुण साहू ,एल.टी. कब मास्टर वायपी गांगुली , कमला वर्मा ,जिला संगठन आयुक्त स्काउट अवधेश विश्वकर्मा , जिला संगठन आयुक्त गाइड प्रेमलता चंद्राकर,विकासखण्ड सचिव गण लोहारा भोलाराम साहू , डौंडी नेमसिंह साहू,संयुक्त सचिव लिली पुष्पा एक्का, गायत्री साहू, सक्रिय स्काउटर गाइडर तुलसी साहू,वारुणी दिल्लीवार,अजय ठाकुर,विवेक ध्रुवे,विजय पटेल,कैलाशनाथ साहू,भुनेश्वर सिंह लेडिया,मूलचंद साहू,दीनदयाल साहू, लुकेश्वर साहू, अन्नपुर्णा ध्रुव, पुष्पलता यादव ,ज्योति विश्वकर्मा, लक्ष्मण गुरुंग बेनीराम साहू, समस्त विकासखंड सचिव के नेतृत्व से बड़ी संख्या में आए स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर/ एवम अन्य साथीगण ने अपना महती योगदान दिए। कार्यक्रम में पचमढ़ी से प्रशिक्षण प्राप्त कर आये एडवांस लीडर ,ए.एल.टी. एवम कार्यक्रम में सम्मिलित समस्त स्काउटर, गाइडर, स्काउट ,गाइड, रोवर रेंजर को वृक्षारोपण में सहभागीता पर प्रमाण पत्र तथा पचमढ़ी कैम्प के लिये प्रस्थान करने वाले बच्चों को कीट प्रदान की गई। जिला संघ द्वारा यह भी घोषणा की गई कि जून माह में ही बालोद जिले के सक्रिय स्काउटर गाइडर को एक दिवसीय हाइक पर ले जाया जाएगा , कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सचिव केएल गजेंद्र ने एवम् अंत में इस समस्त कार्यक्रम की संयोजक एवम् डीओसी प्रेमलता चंद्राकर ने आभार प्रकट करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
