DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम बुंदेली मे भव्य सह योग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

बालोद| भारत स्वाभिमान न्यास युवा भारत एवं पतंजलि योग समिति जिला बालोद के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का आरंभ 5 जून से 21 जून तक ग्राम बुंदेली ब्लॉक डोंडी लोहारा मे किया जा रहा है. इसके बारे मे जिला प्रभारी मुकेश आरदा ने बताया इसमे तीन कार्यक्रम होने जा रहे हैं जिसमे 5 जून से सर्टिफिकेट कोर्स सह योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जो ऑफ लाइन के साथ ही ऑनलाइन रहेगा साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया जायेगा। दूसरा 14 जून को पतंजलि परिवार एवं अन्य रक्त दाताओं जिला बालोद के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा .तीसरा विश्व योग दिवस 21जून को विशाल योग शिविर आयोजित है जिसमें 5000 योग साधकों के साथ योग करने का लक्ष्य रखा गया है । शिविर संबंधी जानकारी हेतु संपर्क 81034 91246 दिया गया है। सर्टिफिकेट कोर्स करके हमारे युवा साथी योग के क्षेत्र में अपना भविष्य उज्जवल कर सकते हैं। इस संस्था द्वारा जिले के लोगो के लिए निःशुल्क योग क्लास शिविर लगाकर स्वास्थ्य लाभ दे रहे है। घर बैठे योग करने वाले साधको के लिए आन लाइन योग क्लास नियमित चलाया जा रहा जिसे 2 वर्ष पूर्ण हो चुका है आगे भी जारी है.इस आयोजन मे मुकेश आरदा,अरुण साहू, उमेश साहू,मुकेश देशमुख ,मिनेश देशमुख ,राहुल साहू नैन साहू, पीलू राम साहू,गेंद देशमुख, पूरण साहू, तीरथ अटल, कमल कांत साहू,परमानंद साहू ,संतोष कोलियारे, रमेश राणा ,लाल जी तारम, एस कुमार श्रीवास ,नाथूराम साहू ग्राम बुंदेली के समस्त ग्राम वाशी सह भागीता दे रहे है.

You cannot copy content of this page