DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी-लोहारा विधानसभा युवा कांग्रेस ने ग्राम-साल्हे में मोर गौठान मोर अभिमान कार्यक्रम के तहत गौठान का किया निरीक्षण

डौंडी लोहारा। युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के आव्हान पर एवं बालोद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के निर्देशानुसार एवं युवा कांग्रेस डौंडी-लोहारा विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा आज ग्राम साल्हे के गौठान का निरीक्षण किया। जिसमें गौठान समिति के अध्यक्ष,सदस्य,स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्राम पंचायत सरपंच ने बताया कि हमारे गौठान में सही रूप से गोबर खाद बनाने का कार्य चल रहा है एवं हमारे समूह की महिलाओं के जीवन में एक नई उमंग एवं ऊर्जा का प्रसार हुआ जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हुई और किसी भी विपक्ष के पोल खोल अभियान की कड़ी निन्दा की गई।युवा कांग्रेस की टीम पहुंचकर गौठान में संचालित महिला स्व सहायता समूह कि माताओं से मिलकर योजनाओं के बारे में चर्चा किया जहां समूह की महिलाओं ने बताया कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कि सरकार बनी है तब से महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है।

भाजपा के नकली अभियान चलबो गौठान खोलबो पोल के विरुद्ध युवा कांग्रेस का असली अभियान मोर गौठान मोर अभिमान लगातार तेज गति से बढ़ रहा है। हर जिले के हर विधानसभा के लगभग हर ग्राम में यह अभियान चालू हो चुका है जहा आज डौंडी ब्लॉक के ग्राम साल्हे में मोर गौठान – मोर अभिमान संपन्न हुआ। भाजपा के पाखंड को लोगो के बीच मे धराशायी करने के लिए आज़ युवा कांग्रेस ने इस अभियान मे गौठान के सदस्यों के बीच जाकर और उनके द्वारा किए जा रहा कार्यों को समझा,गौठान से होने वाले आय पर महिलाओ की आय मे कितनी वृद्धि हुई उस पर जानकारी प्राप्त की।
युवा नेता आयान अहमद ने कहा की गौठानों से मिल रहा लोगों को रोजगार एवं गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही मछली पालन,हल्दी लगाने का कार्य।

गोठान समिति और गांव में मोर गौठान-मोर अभिमान कार्यक्रम के प्रभारी हेमंत पटेल एवं दल्लीराजहरा युवा कांग्रेस नेता नीरज साहू,आयान अहमद,सोशल मीडिया विभाग से विकास जैन,प्रशांत पटेल एवं सूरज पहुंचे,जहा ग्राम साल्हे की सरपंच संगीता नेताम,सचिव कुशल बघेल,उप-सरपंच सोन साय कोसमा,गौठान के अध्यक्ष वीरेंद्र ताराम,राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष अरुण यादव,सचिव उत्तम,महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष नीलम ताराम,सचिव मीनू नेताम एवं महिला स्व सहायता समूह की सदस्य सुखीराम कोमा उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page