नौ साल के बच्चे संकल्प पुरी ने बिखेरा पुरी में अपना जलवा, मिला दो इंटरनेशनल अवॉर्ड



क्लासिकल और बॉलीवुड में कीबोर्ड में आया प्रथम

बालोद। श्री जगन्नाथ धाम महोत्सव इंटरनेशनल म्यूसिक ,डांस फेस्टिवल कॉम्पिटिशन व ऑर्गनाइजर उत्कल युवा संस्कृतिक संघ कटक के तत्वाधान में दो दिवसीय कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे अलग अलग राज्यो से कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। बालोद के नौ वर्षीय संकल्प पुरी ने सब जूनियर कीबोर्ड पिआनो क्लासिकल और मॉडर्न कटेगरी में भाग लिया और दोनों ही कैटेगरी में अपना प्रथम इंटरनेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपने हाथों के उंगलियों से ऐसे धुन बजाया कि पूरे जजेस व दर्शक झुमने लग गए। आपको बता दे संकल्प पुरी ने 2 बार नेशनल अवार्ड पहले भी अपने नाम कर चुके है।


संकल्प पुरी दुर्ग तराना म्यूजिक एकेडमी से हैं। जिनकी गुरू (टीचर) मिस अर्पिता कर है। जो खुद सारे गा मा पा और कई ऐसे जी बंगला म्यूजिक शो में भाग लेकर अपना नाम बना चुकी है।
संकल्प पुरी ने अपने माता पिता के साथ साथ अपने नगर बालोद अपने राज्य छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

You cannot copy content of this page