DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रधानमंत्री ने मन की बात में किया बालोद जिले के ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह के कार्यों को याद

बालोद। बालोद जिले के दल्ली राजहरा के रहने वाले ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह के कार्य को प्रधानमंत्री के मन की बात के जरिए देशभर के लोगों ने सुना। प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात में उनके द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण के प्रयासो को याद किया।

विरेंद्र साहू ने कहा रविवार को मन की बात में मेरे छोटे छोटे प्रयासों को देश से अवगत कराया गया।

मुझे बहूत खुशी हुई। इससे और ऊर्जा मिलेगा। यू ही अपनें जिले, राज्य, और देश का नाम रौशन करूंगा।पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे छोटे किए गए प्रयासों को आज 23 वर्ष हो गए हैं। चाहे वृक्षारोपण, हो या तालाब सफाई, नुक्कड नाटक, जल संरक्षण,या अपने शरीर पर पेंटिंग्स के माध्यम से लोगो को पर्यावरण संरक्षण के प्रति लगाव पैदा करना मुख्य उद्देश्य रहा है।

वर्तमान में भी जारी प्राइवेट कम्पनी में कार्य करते हुए अपने छोटी सी आय का 25% पर्यावरण में खर्च कर रहा हूं। बढते गर्मी के कारण पक्षियों के पानी, दाना, अपने घरों के आंगन, या छतो पर रखने के लिए अब तक 70 मिट्टी के सकोरे भेट किया हूं। जल बिना सब सुना आस पास नल से जल व्यर्थ बहने न दे लोगों को जल की एक एक बूंद बचाने के लिए अपने कपड़े में पैंटिग के माध्यम से संदेश दे रहा हूं। स्वयं द्वारा वॉर्ड 17 राजहरा में 300 पौधे करंज के सन 2004 में रोपित किया था अब पेड़ 19 वर्ष के हो गए हैं। हर वर्ष बच्चो के साथ उन पेड़ों का जन्म दिन मनाता हूं।

ये पुरस्कार हुए हैं प्राप्त

सन 2020 में वॉटर हीरो भारत सरकार नई दिल्ली,सन 2022 में जल प्रहरी भारत सरकार नई दिल्ली, सन 2023 में पर्यावरण बंधू इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस भारत सरकार , सायकल यात्रा पर्यावरण बचाओ सन 2008 रायपुर से कन्याकुमारी से बाघाबार्डर अमृतसर तक, सन 2009 में दुर्ग से नेपाल तक। विशेस सन 2019 इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ 30 फिट लंबा 5 फिट चौड़ा मास्क बनाकर कोरोना काल में लोगो को मास्क का उपयोग के लिए प्रेरित किया। मानव और विज्ञान का कहना, पर्यावरण धरती का गहना। सोचो एक पल ना होगा जल तो क्या होगा कल। इस संदेश को वे लोगों तक पहुंचाते हैं।

You cannot copy content of this page