DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर: सिकोसा के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, पैसे चुराने घुसे चोर ले गए कैमरे का हार्ड डिस्क

बालोद। सिकोसा के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा में चोरी का मामला सामने आया है। गुंडरदेही पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। आशंका है कि चोर पैसा चुराने बैंक में घुसा था लेकिन पैसा तो नहीं चुरा पाया पर जाते-जाते उसने कैमरे का हार्ड डिस्क चुरा लिया। ताकि अगर कैमरे में रिकॉर्डिंग हुई भी होगी तो वह पकड़ा ना जा सके। पुलिस इस शातिर चोर की तलाश कर रही है। प्रार्थी
लवकुश नायक ने बताया जिला सहकारी केन्द्रीय बैक मर्यादित दुर्ग शाखा सिकोसा में जून 2022 से शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ हूं। दिनांक 20.05.2023 के शाम करीब 07.00 बजे तक बैंक का कार्य करने के बाद बैंक में ताला लगाकर बैंक के कर्मचारियों के साथ अपने अपने निवास चले गये थे कि दिनांक 22.05.2023 को मैं दुर्ग से सिकोसा अपने ड्युटी पर आ रहा था कि सुबह करीब 09.30 बजे अण्डा के पास पहुंचा था तभी बैंक का भृत्य गजेन्द्र कुमार साहू ने मुझे फोन कर बताया कि बैंक शाखा सिकोसा का पीछे खिडकी के पास दिवाल में लगे ईंट को तोड दिये है, ग्रील में लगे लोहे की राड को कटर से काट दिये है व खिडकी में लगे स्लाईडर जाली को तोड दिये है। मैं 10.00 बजे करीब बैंक शाखा सिकोसा पहुंचकर देखा तो उक्त समान टूटा कटा हुआ दिखा, तब मैं बैंक के मुख्य गेट का ताला खोलकर बैंक अंदर जाकर देखा तो लकर रूम के गेट में लगे ताला को अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में प्रवेश कर लकर का ताला को तोडने का प्रयास किया गया था व बैंक के सीसीटीवी कैमरा में लगे पुरानी एन. वी. आर. हार्ड डिस्क किमती 29,000 रू. को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। जिसकी पता तलाश मेरे द्वारा किया गया। कोई पता नहीं चला। घटना के बाद लगातार पता तलाश कर रहा था। इस कारण देर से रिपोर्ट करवाने थाने आया ।

You cannot copy content of this page