DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हाईवा और ट्रक में टक्कर, तीन घायल, 2 घंटे तक हाईवा चालक फंसा रहा गाड़ी में

गुरुर। पुरूर थाना क्षेत्र के राजा राव पठार के पास सोमवार की शाम 4:30 से 5 बजे के बीच एक और हादसा हो गया। इस बार एक हाईवा और एक ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें कुल 3 लोग घायल हो गए। ट्रक सवार दो लोग घायल हुए तो वही हाईवा चालक हाईवा में करीब 2 घंटे तक फंसा रहा। जिसे काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों द्वारा निकाला गया। पुरूर थाना प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि हाइवा क्रमांक सीजी 24, 7592 में गिट्टी भरकर जा रही थी। तो वहीं ट्रक क्रमांक सीजी 17 केएन 8965 छोटे डोंगर नारायणपुर से आयरन ओर भरकर रायपुर की ओर जा रही थी। राजा राव पठार के पास ट्रक वाले ने गलत साइड आते हुए हाईवा को टक्कर मार दिया। जिसके बाद हादसा हुआ। घायलों को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां इलाज जारी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You cannot copy content of this page