DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

टपरीनुमा दुकानों से मिलेगी नगर के व्यापारियों को आजादी, बनेगा सर्व सुविधा युक्त व्यवसायिक कांप्लेक्स, वर्षों की मांग विधायक संगीता सिन्हा की पहल से होगी पूरी, नगर में हुआ भूमि पूजन

गुरुर। गुरुर नगर में शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। क्योंकि यहां पर करीब 60 लाख की लागत से बनने वाले व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। यह मांग आज नहीं बल्कि एक सदी से चली आ रही है। वही जबसे नगर पंचायत बना है तब से लेकर लगातार सभी अध्यक्षों के द्वारा इसके लिए प्रयास किया था लेकिन काम पूरा नहीं हो पाता। पर क्षेत्रीय विधायक संगीता सिन्हा के अथक प्रयास से अब जाकर यह पूरा हुआ है और गुरुर नगर के बाजार चौक में व्यवसायिक कांपलेक्स निर्माण किया जाएगा। टपरी नुमा दुकानों से व्यापारियों को आजादी मिलेगी और शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। जहां हाल ही में यहां स्ट्रीट लाइट लगाए गए हैं अब सड़क से कुछ दूर पर इन कांपलेक्स के निर्माण से यहां की सुंदरता और बढ़ जाएगी। जनमानस को प्रभावित करने वाले इस स्थान पर लगभग 50 साल से दुकान संचालित हो रहे हैं। जिससे व्यापारियों को भी काफी असुविधा होती है तो लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात और गर्मी में तो खरीदारी करना बहुत मुश्किल हो जाता है तो अब विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा के प्रयास से नगर को सुंदर बनाने के लिए कांपलेक्स बनना एक बड़ा योगदान साबित होगा।

व्यापारियों की एकता और विधायक की सक्रियता से उक्त कार्य की स्वीकृति मिली है। इसका भूमि पूजन संपन्न हो गया है और जनता सहित व्यापारी भी उक्त कार्य की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। भूमि पूजन में मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा थी। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष महिमा साहू ने की। वही विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर साहू, उपाध्यक्ष प्रमोद सोनवानी, ओंकार महमल्ला, नगर विकास समिति अध्यक्ष हेमलाल धुर्वे, पार्षद खिलानंद साहू, ललिता जामदार, भूपेश कुमार, युवराज सेन, व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज सिन्हा, गजेंद्र मंडावी, जितेंद्र ओझा मौजूद रहे।

विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि जो गांव पिछड़ा हुआ है तो उस गांव का पिछड़ापन उसे और भी उसे पीछे ले जाता है। वैसे नगर पंचायत की बात करूं तो अगर नगर पंचायत में विकास हो रहा है तो उससे शहर में रौनकता आ जाती है। तो यह एक देखा जाता है कि जहां विकास होता है वहां के बेटी बेटा भी अच्छी तरह से ढल जाते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच है कि हम छत्तीसगढ़ राज्य को समृद्ध करें। छत्तीसगढ़िया को आगे बढ़ाएं और इसकी अलग पहचान बनाए। रीति नीति हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। चाहे राजनीति हो चाहे आदिवासियों की हो चाहे युवा साथी की हो सबका विकास हो रहा। अभी नौकरियों की बंपर खुली हुई है। गौ धन योजना जो कभी हमने सोचा नहीं था वह आज सफल है। एक कहावत थी, जब बच्चे पढ़ते नहीं थे उन्हें बुजुर्ग पहले बोलते थे कि गोबर बिनने जाओगे बेटा। पर आज गोबर बिनने वाला भी लाखो कमा रहा है। 2 रुपए किलो से सरकार गोबर खरीद रही है। साथ ही गोमूत्र भी खरीद रही है ₹4 लीटर में। उसके साथ ही बहुत बड़ी खुशी की बात है कि हमारे बरही में गोबर से पेंट भी बनाया जा रहा है। दिवाली में आपका बजट बहुत कम हो जाएगा। हजारों रुपए के रसायनिक पेंट से कम रेट पर उक्त गोबर पेंट मिलता है। इससे आर्थिक बचत होगी। ऐसी सरकार की बहुत सी योजना है। शहर में जो भी प्लांट लगते हैं उससे ग्रामीण क्षेत्र को लाभ नहीं मिल पाता था लेकिन अब ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना के तहत गांव में भी प्लांट लग रहे हैं। छेडिया, भोथली में भी प्लांट लग रहे हैं। जल्द ही नगर का तालाब सुंदरीकरण होगा। शादी के लिए कोलिहामार जाना ना पड़े इसलिए सामुदायिक भवन बनेगा। वहां पर ऐसे सभागृह बनेगा जहां हम बेटी बेटियों की शादी अच्छे से कर सकेंगे। बहुत सारे काम नगर पंचायत क्षेत्र में होंगे। आप सभी के सहयोग से प्रयास रहेगा कि हर जगह अच्छे से काम करेंगे। आप सभी के सहयोग की आवश्यकता रहेगी। जो भी समस्या आती है उसे एकजुट होकर निराकरण कर काम को सफल बनायेंगे।

You cannot copy content of this page