भाजपा ग्रामीण मंडल बालोद ने किया गौठानो का निरीक्षण पाई भारी अनियमितता व भ्रष्टाचार



बालोद।
प्रदेश कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाडी की पड़ताल करने भाजपा प्रदेश एवं जिला नेत्रित्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल बालोद के पदाधिकारी श्री पवन साहू के नेतृत्व में आज विभिन्न गौठान का निरीक्षण किया।

हीरापुर गौठान निरीक्षण के दरमियान समिति से चर्चा मे विषय पता चला कि पूरा काम हुआ है नहीं हुआ है कितनी राशि है

क्या है यह कोई जानकारी हमको नहीं है वही सरपंच ने भी यही आरोप लगाया कि 15 वां वित्त, मुलभुत व अन्य राशी जो ग्राम के मूलभूत आवश्यकता एवं विकास का कार्य मे उपयोग होने थे उस राशि को भी अभिषरण के रूप मे नरवा गरवा में लगाने के लिए दबाव सरकार के द्वारा बनाई जाती है वही हीरापुर बड़े बस्ती होने के बावजूद मात्र 25 किसान गोबर बेचने हेतु पंजीयन कराया है ।

वही सूखे में गोबर पड़ा है अवस्था है और एक भी गाय गौठानो में हमें देखने को नहीं मिला।वही जो जमरुवा एवं साकरा करहीभदर गौठान में न चारा की व्यवस्था है ना पानी की व्यवस्था है पूरी अव्यवस्था वहां पर नजर आ रही है वही समिति से चर्चा करने पर पता चल रहा है कि बहुत सारा काम अधूरा है लेकिन फाइल वर्क में कार्य पूरा बता रहा है प्रथम दृष्टि में व्यापक मात्रा में भ्रष्टाचार अव्यवस्था पाई गयी है सरकार की योजना हाफती नजर आई वर्मी कंपोस्ट खाद खुले धूप में टैंक में निर्माण किया जा रहा है जिसमें उचित टेंपरेचर व नमी नहीं है केवल धूल और मिट्टी नजर आ रही है इसमे काम करने वाले स्व सहायता समूह को हफ्ते में एक दो दिन रोजी मजदूरी के रूप में अधिकतम 100 रू मिलते हैं इस पर भी उन्हें जेब से लागत लगानी पड़ती है भाजपा ग्रामीण मंडल के नेताओं ने प्रदेश भूपेश सरकार पर आरोप लगाया कि नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना सफेद हाथी सिद्ध हो रहा है इस योजना पर व्यापक भ्रष्टाचार उजागर होता है तथा जनता की गाढ़ी कमाई टैक्स का पैसा बहाया जा रहा है गौ माता सड़कों और गलियों में विचरण कर रही है भाजपा द्वारा चलबो गौठान खोलबो पोल जांच दल में प्रदेश किसान मोर्चा भाजपा अध्यक्ष पवन साहू,मंडल अध्यक्ष श्री प्रेम साहू, जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, तोमन साहू,मंडल महामंत्री बिरेन्द्र साहू,दानेश्वर मिश्रा ,जनपद अध्यक्ष प्रेमलता ,साहू जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू,जनपद उपाध्यक्ष कल्याण साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष विनोदगिरी गोस्वामी ,भूपेंद्र सिन्हा, मोहनी देवांगन,श्री विकास साहू,श्री सतानन्द साहू उपस्थित रहें सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page