DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2022-23 अंतर्गत बैंक खाते को आधार से सीडिंग कराना अनिवार्य बैंक खाते को आधार से सीडिंग कराने की अंतिम तिथि 24 मई तक

बालोद।
  ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति का भुगतान भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा डी.बी.टी. के माध्यम से किया जा रहा है। आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि बैंक खाते को आधार से सीडिंग कराने की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई है। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के बैंक खाता क्रमांक को आधार से सीडिंग एवं एनपीसीआई मैपिंग एनेबल होने के पश्चात् ही विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति राशि हस्तानांतरित होगी। बिना बैंक खाता आधार सीडिंग के छात्रों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि का भुगतान हो पाना संभव नहीं है।      
इसके अंतर्गत जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, आई.टी.आई. एवं पालीटेक्निक के अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों अपने बैंक शाखा में जाकर अनिवार्य रूप से बैंक खाते को आधार से सीडिंग कराना एवं एनपीसीआई मैपिंग एनेबल कराना सुनिश्चित करें। जिससे छात्रवृत्ति राशि खाते में हस्तानांतरण संबंधी कार्यवाही की जा सके।

You cannot copy content of this page