DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनपद सदस्यों को तथाकथित कहना गलत : – संध्या अजेंद्र साहू

गुरुर। व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के बयान का खंडन करते हुए जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी पर अनर्गल बयान बाजी नहीं करना चाहिए। मनोज सिन्हा को यह मालूम ही नहीं कि तथाकथित और जनप्रतिनिधि किसे कहा जाता है क्योंकि मनोज सिन्हा आज तक एक पंच का चुनाव भी नहीं लड़े है मनोज सिन्हा को बताना चाहती हूं कि मैं संध्या अजेंद्र साहू एक जनप्रतिनिधि हूँ मैंने गुरुर ब्लॉक के जनपद क्षेत्र क्रमांक 8 खूंदनी से चुनाव लड़ कर जनता के द्वारा भारी बहुमत अट्ठारह सौ वोटों से विजय होकर जनपद पंचायत गुरुर में अपनी सदस्यता ली है आप सभी को जानकारी होगा जो जनता के द्वारा चुना जाता है उसे जनप्रतिनिधि कहा जाता है तथाकथित जनपद सदस्य नहीं कहा जाता मैं जनता की सेवा के लिए जनप्रतिनिधि बनी हूं उनकी हर छोटी बड़ी समस्या को पटल पर रखना और देश हित में कार्य करना मेरा फर्ज है और हमारे गुरुर नगर पंचायत में जो 44 स्ट्रीट लाइट लगी है अवश्य खुशी की बात है सभी शहरों में विगत कई साल पहले लग गया था पर गुरुर में अभी लगा है फर्क इतना है और अगर स्ट्रीट लाइट में लगी लाइट की बात करे तो तिरंगे झंडे का प्रतीकात्मक रंग दिखाई दिया उसमें अगर गलती नहीं था तो क्यों मनोज सिन्हा ने कहा कि यह मानवीय गलती है और सीएमओ साहब ने क्यों कहा कि इसे सुधार कराया जाएगा ।

You cannot copy content of this page