DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगतरा में फिर हुआ हादसा, मरीज को डिस्चार्ज कराकर घर ले रही स्कार्पियो पलटने से पांच घायल

दीपक देवदास, गुरुर | पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा के पास गुरुवार को एक स्कार्पियो वाहन पलट गई। वाहन में 5 लोग बैठे हुए थे। जिसमे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए । जिन्हें इलाज के रक्तदान एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार खैरडीही चारामा निवासी शीतल नागवंशी धमतरी जिला हॉस्पिटल में भर्ती थी। जिनका छुट्टी कराकर ग्राम खैरडीही जा थे। ड्राइवर के बाजु में बैठे व्यक्ति द्वारा स्टेरिंग को अचानक पकड़ने पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते गाड़ी झाड़ियो के तरफ जा पलटी। वाहन पलटने से शीतल नागवंशी और युवराज नागवंशी गंभीर रूप से घायल हो इस बीच चारामा से मरीज छोड़ कर आ रहे एम्बुलेंस चालक भूपेंद्र साहू एवं हिरेंद्र पांडे ने घायलों को जिला हॉस्पिटल धमतरी लाया । दो लोगों को गंभीर चोट आई है 3 लोगों को मामूली चोट आने की जानकारी है।

You cannot copy content of this page