DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजनीतिक ,सामाजिक, प्रशासनिक ,परिवारिक, और व्यवसायिक क्षेत्र में आपसी तालमेल व समन्वय बनाकर नगर विकास करने वाली अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू हुई सम्मानित

बालोद/ डौंडीलोहारा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम और संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद बालोद विधायक संगीता सिन्हा एवं मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन की उपस्थिति में डौंडीलोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू को राजनीतिक ,सामाजिक,

प्रशासनिक ,परिवारिक, और व्यवसायिक सभी क्षेत्रों में आपसी तालमेल व समन्वय बनाकर डौंडीलोहारा नगर विकास कार्यों व अन्य गतिविधि का सफल संचालन के लिए सम्मान किया गया।

इसी तरह मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश कुमार प्रधान को भी नगर पंचायत डौंडीलोहारा की प्रशासनिक व्यवस्था के सफल संचालन के लिए सम्मानित किया गया।

उसी प्रकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता में प्रभा सिन्हा और जया यादव व सफाई कर्मचारियों में देवला तमुरिया और घनश्याम ठाकुर का अपने कर्तव्यों का सही निर्वहन करने के लिए सम्मानित किया गया।

जिसमें लोकेश्वरी गोपी साहू और मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश कुमार प्रधान ने छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम व उनके पूरे टीम और बालोद जिले के तीनों विधायक का हृदय से आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page