DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अभियान में 15 दिन में ही पकड़े गए 1229 लापरवाह वाहन चालक, वसूला गया 2 लाख 70 हजार 900 रू. जुर्माना, ट्रैफिक रूल्स का पालन करने वालों को मिला गुलाब

709 प्रकरण हुआ न्यायालय में पेश हुआ, 88,600 का हुआ अर्थदण्ड

‘‘पिंक वाहन चेकिंग’’ एवं ‘‘गुलाब फुल भेंट’’ कर लोगों को किया जा रहा है जागरूक

बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान हेलमेट/सीट बेल्ट का हमेशा करे उपयोग

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में जिला बालोद जिले में माह मई 2023 में 01.05.2023 से 15.05.2023 तक विगत 15 दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने जिले में यातायात व्यवस्था के सुगम सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु लगातार अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया।

माह मई 2023 में 15 दिन में 1229 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व समय-समय पर अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए 2,70,900 रू. समन शुल्क वसूला गया। साथ ही लापरवाह वाहन चालकों को 709 प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष कार्यवाही हेतु पेश किया गया। न्यायालय द्वारा 88,600 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। सड़क दुर्घटनाएं में कमी लाने जिला स्तर पर लगातार ‘‘पिंक वाहन चेकिंग’’ के तहत् महिला कमांडों के साथ वाहनों की चेकिंग अभियान चलाकर आम जनों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही साथ अत्यधिक दुर्घटनाजन्य क्षेत्रो, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राजकीय राजमार्ग में गुलाब ‘‘फुल भेंट कार्यक्रम’’ चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने हेलमेट सीट बेल्ट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस तरह की लापरवाही आई सामने

समझाईश अभियान के साथ-साथ मोटरयान अधिनियम् के उल्लंघन करने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए 60 बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने में कार्यवाही कर 18,000 रू, 80 तीन सवारी में 24000 रू., 29 सीट बेल्ट नहीं लगाने वालो पर 14,500 रू एवं रू., 900 मौके पर वाहन के कागजात पेश नहीं करने पर 1,49,400 रू. वसूला गया है। अन्य 160 चालकों के विरूद्व अन्य धाराओं में कार्यवही कर 65,000 रू. समन शुल्क वसूल किया गया है।

बालोद पुलिस ने की आम नागरिकों से ये अपील

वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफ्ट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रखे।

You cannot copy content of this page