DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विभिन्न मांगों को लेकर बालोद सरपंच संघ ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

बालोद। बालोद सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए चर्चा की। प्रमुख रूप से चार मांगों पर चर्चा हुई। सरपंच संघ के अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत को 50 लाख तक कार्यों के लिए एजेंसी बनाया गया है। किंतु स्कूल मरम्मत कार्यों के लिए जिसकी अनुमानित लागत राशि अधिकतम दो से तीन लाख है, उसे भी टेंडर द्वारा किया जा रहा है। इसकी जानकारी सरपंच को नहीं दी जा रही है। जो कि सरपंचों के अधिकार क्षेत्र का हनन है। दूसरी मांग जल जीवन मिशन के तहत आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में रनिंग वाटर कार्य स्वीकृत है एवं लगभग काम पूरे भी हो चुके हैं। जिसकी राशि आज दिनांक पंचायतों को अप्राप्त है एवं विभाग द्वारा राशि के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है। जिससे सरपंचों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कचरा परिवहन हेतु रिक्शा खरीदी जिला पंचायत के निर्देश पर की गई है। जिसमें ₹89800 राशि दी गई है। किंतु उसका वास्तविक मूल्य ₹100576 है शेष राशि अप्राप्त है। जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी टंकी निर्माण एवं पाइप लाइन विस्तार कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है एवं आ रही समस्याओं का विभाग एवं ठेकेदार द्वारा बताने पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है
जिससे दुर्घटना होने की आशंका रहती है। ज्ञापन सौंपने के लिए सरपंच संघ अध्यक्ष अरुण साहू सहित अन्य पंचायतों के सरपंच भी पहुंचे थे।

You cannot copy content of this page