DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पोल शिफ्टिंग हेतु बालोद के विभिन्नक्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

05 मई से 25 मई तक प्रतिदिन प्रातः 09.30 बजे से दोपहर 02.30 बजे तक रहेगी विद्युत आपूर्ति बंद

बालोद।
जिला मुख्यालय बालोद में राष्ट्रीय राजमार्ग चैड़ीकरण कार्य हेतु पोल एवं ट्रांसफाॅर्मर शिफ्टिंग का कार्य निरंतर जारी है। जिसमें 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र से निकलने वाली 11 के.व्ही. टाउन फीडर में 05 मई से 25 मई 2023 तक प्रतिदिन सुबह 09.30 बजे से दोपहर 02.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में जुर्रीपारा से गंजपारा तक, सुमित बाजार, जिला अस्पताल, औंराभांटा, बीएसएनएल, जुर्रीपारा, पुलिस थाना, पुलिस कालोनी, कॉलेज, गंगासागर, जेल, आईटीआई, न्यू बस स्टैण्ड एवं आस-पास के क्षेत्र शामिल है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा झलमला, बघमरा एवं पाररास फीडर में भी आवश्यकतानुसार विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकता है। इसके प्रभावित क्षेत्र में झलमला, बघमरा, जगतरा एवं पाररास फीडर के अंतर्गत आने वाले सभी वार्ड शामिल है।

You cannot copy content of this page