DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांता गरिहा का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं ,1 वर्ष तक कांग्रेस भवन में दिखी तक नहीं, आम आदमी पार्टी सस्ती लोकप्रियता पाने का प्रयास बंद करें

बालोद। जिले में कांग्रेसी अपनी जगह मजबूत है कोई भी कांग्रेसी आम आदमी पार्टी में नहीं जा रहा है। आम आदमी पार्टी के लोग अनावश्यक रूप से सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए कांता गरिहा को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिला बालोद छ ग ने कहा
कांता गरिहा 1 वर्ष से कांग्रेस भवन में दिखी तक नहीं है न कोई भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए न कोई बैठक में आती है। वह अपने स्वास्थ्य को लेकर कभी भी कांग्रेस पार्टी की किसी भी बैठक या कार्यक्रम में नहीं आती थी। उन्होंने जिला महिला अनुसूचित जाति कांग्रेस की कार्यकारिणी तक नहीं बनाया गया था न ही किसी प्रकार की कोई कार्यक्रम अनुसूचित जाति महिला कांग्रेस की ओर से काराया गया है। इसी लिए उसे 1 वर्ष पहले ही निष्क्रिय होने के कारण महिला कांग्रेस पद से हटा दिया गया था। इस कारण से कांता गरिहा की कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति से कोई संबंध नहीं है न ही कांग्रेस पार्टी की कोई सदस्य हैं। भूपेश बघेल की सरकार स्वास्थ्य शिक्षा कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य के‌ क्षेत्र में मितानिनों का मानदेय बढ़ाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का मानदेय बढ़ाया है। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोला जा रहा है। जिसमें गांव देहात के गरीब बच्चों को भी इंग्लिश मीडियम के स्कूल में पढ़ने का अवसर मिल रहा है। आने वाले समय में 5000 नवीन आंगनबाड़ी केंद्र खोला जाना है। किसानों के धान का समर्थन मूल्य पूरे देश में छत्तीसगढ़ से अधिक कहीं नहीं मिल रहा है। आगामी खरीफ सीजन में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी किया जाना है। सरकार के इस निर्णय पर छत्तीसगढ़ के किसान प्रदेश के कांग्रेस सरकार का जय जय कार कर रहे हैं। किसी भी राजनीतिक दल को सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ओछी मानसिकता के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए।

You cannot copy content of this page