कांग्रेस को बड़ा झटका:अनुसूचित जाति महिला विंग जिलाध्यक्ष बालोद कांता गरिहा,आम आदमी पार्टी में शामिल



आम आदमी पार्टी का संगठन लगातार बढ़ता हुआ,विगत दिन दो शिक्षित पीएचडी कर चुके लोगो ने किया पार्टी में प्रवेश

आम आदमी पार्टी से शिक्षित,युवा,महिलाए अत्यधिक प्रभावित दिख रहे छत्तीसगढ़ में

बालोद। कांग्रेस पार्टी से रूष्ट होकर लगातार कार्यकर्ता पार्टी छोड़ते नजर आ रहे है,वहीं छत्तीसगढ़ में जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी का संगठन लगातार मजबूत होते नजर आ रहा है,ऐसे में आगामी चुनाव बड़ा ही रोमांचक होने के सार नजर आ रहे है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय टीम से पहुंचे गुड्डू सर,लोकसभा सचिव दीपक आरदे,जिलाध्यक्ष चोवेंद साहु,जिला सचिव विनय गुप्ता के समक्ष कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति महिला विंग की जिलाध्यक्ष कांता गरिहा ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा है,साथ में उन्होंने बताया छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनाए जाने पर जनता ने उन पर भरोसा किया था की वो शिक्षा स्वास्थ बिजली पानी रोजगार पर बेहतर काम करेगी लेकिन आज कांग्रेस सरकार सभी जगह नाकाम साबित हो रही है,बिजली बिल हाफ करने की जगह बिजली ही हाफ हो गई,शिक्षा व्यवस्था की बात तो समझ से परे है,स्कूलों की हालत जर्जर 55 हजार से भी ज्यादा शिक्षको की कमी,ऊपर से युवा बेरोजगार हैऔर रोजगार देने के बजाय आरक्षण का बहाना कर सभी वेकेंसी को रोक रखा है।आज प्रदेश की जनता का ये हालत मुझसे देखा नही जा रहा। नरवा गरवा घुरवा कागजी योजना बन चुकी है,जमीनी स्तर पर कहीं भी व्यवस्थाएं ठीक नही है। आम आदमी पार्टी ही एक ऐसा विकल्प दिख रही है जो देश के नंबर 1 शिक्षा और स्वास्थ मॉडल के रूप में जाना जाता है,दिल्ली में बिजली,पानी,शिक्षा, स्वास्थ मुफ्त होने के बावजूद देश का पहला राज्य है जो मुनाफे में चल रह है।

आम आदमी पार्टी के बेहतर कार्य और अच्छे शासन को देखते हुए पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर दौड़ने आज मैने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।

विगत दिनों इरागुड़ा निवासी डॉ राकेश मारकंडे व उनकी पत्नी डॉ प्रविण्या लता मारकंडे ने आम आदमी पार्टी की सदायता ली, प्रविण्या लता मारकंडे जी ने जनजाति महिलाओं पर शासकीय योजनाओं के प्रभाव का अध्ययन कर रिसर्च किया और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है साथ ही पूर्व में वह सखी सेंटर बालोद में मुख्य प्रसासिका के रूप में भी अपनी सेवा दे चुकी हैं वह वर्तमान में दुर्ग पीजी कालेज में प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवा दे रही थी,साथ ही डॉ राकेश मारकंडे जी ने पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है व देव संस्कृति विश्वविद्यालय साकरा कुमारी में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे जिन्होंने भी देशभक्ति की भावना से देश के बेहतर निर्माण व प्रदेश में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है,अब दोनों ने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया है।

पार्टी लोकसभा अध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर,लोकसभा सचिव दीपक आरदे,जिलाध्यक्ष चोवेंद् साहु,जिला सचिव विनय गुप्ता,बालक सिंह साहू,गुमान साहु,लक्ष्मण सोनवानी,ईश्वर ठाकुर,रोहित साहू,कोमल साहू सहित समस्त कार्यकर्ताओ ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पार्टी में स्वागत किया।

You cannot copy content of this page