DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

श्रमिक हमारे समाज का अभिन्न अंग और विकास की आधारशिला है : कुंवरसिंह

देवरीबंगला। ग्राम मार्री बंगला में मजदूर दिवस तथा सामूहिक बोरे बासी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद थे। संसदीय सचिव व विधायक ने कामगारों की सामाजिक-आर्थिक खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए कहा है कि श्रमिक हमारे समाज का अभिन्न अंग और विकास की आधारशिला हैं। छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों सहित सभी जरूरतमंद लोगों के विकास का प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल द्वारा शैक्षणिक सहायता योजना, श्रमिक दुर्घटना मृत्यु सहायता योजना, निःशुल्क सायकल वितरण योजना, निःशुल्क सिलाई मशीन योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, जैसी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। श्रमिकों के साथ-साथ उनके परिवारों को भी सुखद भविष्य मिल सके।
बोरे बासी में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं :- संसदीय सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पारम्परिक रूप से मेहनतकशों के दैनिक भोजन का हिस्सा बोरे-बासी रहा है। बोरे बासी में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गर्मीं के दिनों में शरीर को ठंडा रखने के साथ पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए भी यह रामबाण है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ में पिछले साल से बोरे-बासी खाकर अपने पारंपरिक भोजन, संस्कृति और श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और परम्पराओं में स्वस्थ जीवन के कई सूत्र है।हमें हमारी युवा पीढ़ी को भी अपने आहार और संस्कृति के प्रति गौरव का अहसास कराना बहुत जरूरी है। संसदीय सचिव ने अपील की है कि सभी एक मई को मजदूर दिवस के दिन आमा के अथान और गोंदली के साथ हर घर में बोरे-बासी खाएं और अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करें। मजदूर दिवस कथा सामूहिक बोरे बासी भोज में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, महामंत्री संजीव चौधरी, दुर्गा ठाकुर, सुमन सोनबोईर, चुकेश्वर साहू, ललित हिरवानी, केजूराम सोनबोईर,ऐनकुमार साहू,ढाल ठाकुर,गेंदलाल मालेकर, माधव ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

You cannot copy content of this page