DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला ब्राह्मण समाज की हुई बैठक, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

बालोद। महिला ब्राह्मण समाज बालोद नगर की बैठक नवनियुक्त अध्यक्ष दीप्ती विनोद शर्मा की अध्यक्षता में जिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अटल दुबे के “दुबे निवास”बालोद में रखी गई। उक्त बैठक में महिला ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी के गठन एवं विस्तार सहित विभिन्न विषयो पर चर्चा किया गया। बैठक का शुभारभ माँ गायत्री मंत्र के साथ किया गया। सर्वप्रथम बैठक में नये सदस्यों के परिचय के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में महिला संगठन के गठन एवं विस्तार पर भी व्यापक चर्चा किया गया। साथ की जिले से सभी तहसीलो एवं नगरो में भी महिला सदस्यों की लिस्टिंग एवं महिला विंग के गठन एवं विस्तार पर पर भी व्यापक विचार किया गया। उपरोक्त बैठक मे आगामी दिनों मे आने वाले विभिन्न हिन्दु त्यौहारो एवं व्रतो वट सावित्री पर्व,बहुला चौथ पर्व आदि के व्यापक आयोजन के सबंध में आयोजनों के रुपरेखा पर विचार किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
बैठक के अंत में अध्यक्ष दीप्ती विनोद शर्मा ने उद्बोधन के साथ सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में श्रीमती श्वेता दुबे श्रीमती अभिलाषा दुबे श्रीमती राजेश्वरी तिवारी श्रीमती किरण शर्मा श्रीमती संदीपा शर्मा श्रीमती चित्रा पाठक श्रीमती राखी श्रीमती भूमि श्रीमती कविता श्रीमती अर्चना श्रीमती कंचन श्रीमती खुशबु शर्मा श्रीमती सत्यभामा मिश्रा श्रीमती सीमा शर्मा श्रीमती सुधा दुबे श्रीमती उत्तरा शर्मा श्रीमती अनिता पाण्डेय आदि उपस्थित थे।
तत्पश्चाहत् बैठक के अंत मे शान्ति पाठ के साथ बैठक समापन की घोषणा की गई।

You cannot copy content of this page