DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नई कार में मौत: एक्सीडेंट में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो घायल, सहगांव के पास हुआ हादसा, कार मालिक, उनकी मां और बेटी ने दम तोड़ा, पढ़िए पूरी कहानी

बालोद/डौंडीलोहारा। 2 दिन पहले नई कार खरीदी। कार खरीदने की खुशी अब मातम में बदल गई। क्योंकि इसी कार में कार खरीदने वाले सहित उनकी मां और बेटी चल बसे। यह हृदय विदारक घटना बालोद जिले की है। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सहगांव के पास बीती रात करीब 9 बजे कार एक्सीडेंट में ग्राम गिधाली के रहने वाले चंपालाल साहू सहित उनकी माता अहिल्या बाई और बेटी खुशबू की मौत हो गई। इसके अलावा कार सवार उनकी पत्नी प्रियंका साहू और पिता राम जी साहू घायल हैं। बताया जाता है कि हादसा सड़क पर अचानक एक भैंस के आ जाने के कारण हुआ। भैंस को बचाते कार अनियंत्रित हो गई और एक ट्रक से जा टकराई। जिससे मौके पर ही 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतक कार मालिक चंपा लाल साहू ट्रांसपोर्टर था। जिनकी खुद की ही 4 से 5 ट्रक हैं। गिधाली का यह प्रतिष्ठित परिवार है। ग्रामीण टिकेंद्र साहू ने बताया कि 2 दिन पहले ही चंपालाल ने एक स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी। जिसके उपलक्ष्य में पूजा करवाने और डोंगरगढ़ दर्शन के लिए परिवार सहित गुरुवार को चंपालाल गया हुआ था। जहां से रात में वह वापस अपने घर आ रहा था। गिधाली से 6 किलोमीटर पहले ही यह हादसा हो गया। नई कार के परखच्चे उड़ चुके हैं।

You cannot copy content of this page