बालोद। दल्लीराजहरा के
वार्ड क्र0 26 में रहने वाली गीता सिंग जेवर चमकाने के नाम पर 20000 रुपए की धोखाधड़ी की शिकार हो गई। दो अनजान लोगों ने उनके साथ यह धोखाधड़ी की। मामले में राजहरा पुलिस धारा 420, 24 का अपराध दर्ज कर छानबीन कर रही है। महिला के मुताबिक 23 अप्रैल के सुबह करीबन 10.30 बजे घर पर थी, घर पर मेरे पति, सास व बच्चे उपस्थित थे, उसी समय किसी अज्ञात दो पुरूष उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष के घर आये। जिन्होने बताये हम लोग उजाला कंपनी से सोना चांदी को चमकाने का पावडर लाये है। जिसके प्रचार प्रसार करने के लिए आये है बोले और उसका प्रयोग कैसे करते है हम आपको बतायेंगे कहकर मुझे सोने का गहना तथा मुझे हल्दी पावडर मंगवाया, तब मैने अपने घर में रखे दो नग सोने का चैन कीमती लगभग क्रमश: 3050 रूपये व 11600 रूपये तथा एक नग सोने का ईयर रिंग किमती 2430 रूपये, दो नग सोने का लाकेट पुरानी इस्तेमाली कीमती 3000 रूपये, को मैने सफाई के लिए दिया हूं उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे द्वारा दिये गये हल्दी पावडर तथा अपने पास रखे पावडर को एक स्टील टीफिन में घोल कर मेरे द्वारा दिये गये सोना के गहने को डुबा दिया हूं इसको अंदर ले जाकर गरम करने से सोना साफ हो जायेगा कहकर टीफीन का ढक्कन बंद कर मुझे दिया, गरम कर मैने टीफीन को चेक किया, टीफीन में सोना नही था, उस अज्ञात व्यक्ति को पता किया जो कहीं चला गया था, आप पास पतातलाश किया पता कहीं नही मिला । उक्त व्यक्ति ने मेरे सोना को साफ सफाई करूंगा कहकर मेरे साथ छल किया है मेरे 20 हजार के कीमती सोना को मेरे साथ छल कर ले गया।













