DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बैंक गॉर्ड के i20 कार को अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, अर्जुंदा थाने के इस गांव की घटना

बालोद। बालोद स्टेट बैंक मुख्य शाखा में पदस्थ सुरक्षा गार्ड नेतराम साहू के हुंडई कार में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। वे ग्राम ग्राम तिलखैरी, थाना अर्जुंदा, के रहने वाले हैं। भूत पूर्व सैनिक भी हैं, वर्तमान में भारतीय स्टेंट बैंक बालोद में गार्ड का काम करते हैं। घटना उनके गृह ग्राम तिलखैरी में घर के सामने हुई। मामले में अर्जुंदा पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर छानबीन कर रही है। नेतराम साहू का कहना है कि गांव के एक व्यक्ति पर संदेह है। जो कि गांव से गायब है। पहले भी उक्त व्यक्ति द्वारा अन्य स्थानों पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। उन्होंने बताया 22 अप्रेल को तेलीगुण्डरा थाना रानीतराई जिला दुर्ग भांजा मनीष साहू के शादी कार्यक्रम में अपने वाहन I-20 CG 07 BY 6417 से गया था, जो ग्राम तेलीगुण्डरा में शादी कार्यक्रम सम्मिलित होकर वापस रात्रि करीबन 10.00 अपने घर ग्राम तिलखैरी आया, और अपने वाहन I-20 को घर के बाहर गली गौरा चौक के पास खडी कर अपने घर में सो गया। रात्रि करीबन 01.00 बजे फटाका जैसे आवाज आया तब पड़ोस के लोग मुझे आकर बताया कि तुम्हारी गाड़ी में आग लग गया है, तो मैं उठकर बाहर आकर देखा तो मेरा कार पूरा जल रहा था, जिसे गांव वालो की मदद से आग को बुझाये। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार में आग लगाकर क्षति पहुंचाया गया है।

ये भी पढ़िए

You cannot copy content of this page