बोड़रा में हुआ मानसगान का समापन



गुरुर। गुरुर ब्लाक के ग्राम बोड़रा में महिला संगठन के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मानस गान सम्मेलन का समापन हुआ।

जिसके मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा थी। जिन्होंने इस आयोजन की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला संगठन द्वारा इस तरह आयोजन करवाना बड़ी बात है।

वहीं इस आयोजन में सभी वर्ग के लोगों ने जो सहयोग दिया, चंदा एकत्रित किया वह भी तारीफेकाबिल है। रामायण के पात्र हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। उनके हर पात्र से हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है। अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत सभापति ललिता पिमन साहू ने भी महिलाओं के इस आयोजन को सार्थक बताया। ग्रामीणों को रामायण से सीख लेने की अपील की। बोड़रा में जय माँ शारदा महिला संगठन समिति के तत्वाधान में उक्त मानसगान सम्मेलन हुआ। जिसमें 3 दिन तक हजारों की भीड़ उमड़ी। सभी ने अलग-अलग मंडलियों से मानस गान सुना। विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत गुरूर की कार्यवाहक अध्यक्ष महिमा साहू, जनपद सभापति राजश्री यादेश्वर क्षत्रिय, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तरा मरकाम, छेड़िया सरपंच जया साहू सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page