DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र 30 जून तक सुबह 07 से 11 बजे तक होगी संचालित

बालोद। प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र संचालन की अवधि में परिवर्तन किया गया है।

आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 07 बजे से 11 बजे तक संचालित होंगे। आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय 06 घंटे से घटाकर 04 घंटे कर दिया गया है। ग्रीष्म कालीन की समाप्ति के बाद 01 जुलाई 2023 से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से सुबह 9.30 से 3.30 बजे तक 06 घंटे संचालित होंगे। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 अप्रैल को सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और सभी परियोजना अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है।

You cannot copy content of this page