बालोद जिले के पांच धान खरीदी केंद्रों में किसान कुटीर भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ



बालोद।बालोद धान खरीदी के लिए सेवा सहकारी समितियों में आने वाले किसानों के बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने किसान कुटीर भवन का निर्माण किया
जा रहा है!

बालोद जिला के सेवा सहकारी समिति लाटाबोड़,ज सांकरा,बालोद,परसोदा, पोंडी में किसान कुटीर भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया!

इस अवसर पर कार्यक्रम का मुख्य अतिथि संजारी बालोद के लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी उपस्थित रही! कार्यक्रम अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू ने की!विशेष अतिथि कृषि उपज मंडी बालोद के अध्यक्ष भोलाराम देशमुख ब्लॉक अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी जिला सभापति धनेश्वरी सिन्हा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजय चंद्राकर विधायक प्रतिनिधि


कमलेश श्रीवास्तव ब्लाक कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष जमील बख्श ,जनपद सदस्य शारदा सिन्हा ,जिला महामंत्री शम्भू साहू ,अनिल चेनानी ,रोहित सागर ,सहित समितियों के अध्यक्ष उपस्थित थे!
इस अवसर पर विधायक जी ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार किसानों की सरकार है! कांग्रेस की सरकार पिछली सरकार की तरह वादाखिलाफी करने वाली सरकार नहीं है! भूपेश सरकार ने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, लगभग पूरा किया जा चुके हैं! कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहला हस्ताक्षर किसानों की ऋण माफ करने के लिये किया!देश मैं सबसे ज्यादा धान का मूल्य 2640रु की दर से धान खरीदी की जा रही है! ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी की जा रही है! जिससे गांव में नए रोजगार का सृजन हुआ है! गांव में किसान का बच्चा भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ रहा है इसके लिए भूपेश सरकार ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए हैं! प्रदेश में चार चिन्हारी नरवा, गरुवा,घुरवा,आउ बारी को सहेज कर किसानों और गांव के विकास के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं! भूपेश सरकार की नीतियों से प्रदेश के किसान और मजदूर खुशहाल हो रहे हैं इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों द्वारा अपनी बचत को सुरक्षित रखने बैंक की शाखा खोले जाने की मांग की जा रही है!

You cannot copy content of this page