DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गांव से शहर तक समाज सेवा: नर्रा के समाजसेवी बेनुराम अपने साथियों के साथ चला रहे भिलाई में प्याऊ

राहगीरों की प्यास की जिम्मेदारी संभाली रेलवे ट्रेन के मैनेजरों ने

बालोद। जिले के ग्राम नर्रा के रहने वाले बेनुराम साहू जो रेलवे में पदस्थ हैं। इन दिनों बालोद जिला सहित भिलाई शहर में भी समाज सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। वे अपने साथियों के साथ मिलकर जगह-जगह प्याऊ संचालित कर रहे हैं। ताकि राहगीरों की प्यास बुझा सके। भिलाई शहर में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक में कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहते हैं। वर्तमान में पदुम नगर भिलाई 3 में निवास करते हुए और रेलवे में कार्य करते हुए जन सेवा में हमेशा अग्रणी रहते हैं। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बीएमवाई शाखा में कार्यरत रेलवे ट्रेन मैंनेजरों ने इस भीषण गर्मी में इंसानियत का परिचय देते हुए चरोदा भिलाई क्षेत्र में सार्वजनिक प्याऊ घर संचालित कर रहे हैं।

ट्रेन मैनेजर (गार्ड) सेवा समिति द्वारा सेवा भावना से विभिन्न चौक चौराहों पर प्याऊ घर खोला गया है। समिति द्वारा दुर्ग, रायपुर, मुख्य जी रोड पर पहला प्याऊ हनुमान मंदिर बस स्टैंड चरोदा तथा दूसरा प्याऊ रेल नगर चौक बीएमवाई में संचालित किया जा रहा है। मानव सेवा ही माधव सेवा है उपरोक्त कथन को चरितार्थ करते हुए ट्रेन मैनेजरों के समूह ने चरोदा क्षेत्र से आने जाने वाले लोगों को पानी पिला कर समाज में भाईचारा और सेवा सर्वोपरि का संदेश दे रहे हैं। निशा राजेश यादव पार्षद द्वारा हनुमान मंदिर बस स्टैंड के प्याऊ उद्घाटन किया गया और मोहन साहू पार्षद एवं विजय कुमार मंडल समन्वयक द्वारा रेल नगर में प्याऊ उद्घाटन स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में किया गया है।

नर्रा निवासी छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष, समाजसेवी एवम सीनियर ट्रेन मैनेजर बेनु राम साहू ने बताया कि पिछले वर्ष से प्याऊ घर चला रहे हैं। प्यासे को पानी पिलाने का जो सुख और आनंद प्राप्त होता है वह अद्भुत और अलौकिक होता है। दुआएं जो मिलती है बहुत असरकारक होती है। इसलिए हम इस बार तीन प्याऊ घर संचालित करने का प्रयास कर रहें हैं। दो चालू हो चुके हैं बहुत ही जल्द तीसरा प्याऊ सिरसा गेट के पास खोला जाएगा। इसके अलावा एच केबिन, लांबी बॉक्स कम, जी केबिन में मटका रखा गया है तथा गौ माताओं के लिए विभिन्न जगहों पर सीमेंट टंकी में पानी रखा गया है। हमारी सेवा समिति में सभी रनिंग स्टाफ है। हम लोगों को वैसे सामाजिक सेवा के लिए कम समय मिल पाता है। पानी पिलाकर जन सेवा करने का प्रयास कर रहें हैं। हमारी कोशिश सप्ताह में 1 दिन शरबत पानी पिलाने का भी है। हम लोग कोरोना काल में भी जरूरतमंदों को राशन किट बांटे थे। हमारे इस ग्रुप में उग्रसेन, केपी सुतार, एम आई रसूल, महेंद्र सिंह, गोपाल राव, होमलेश्वर साहू, संतोष चतुर्वेदी, कार्तिक राम, एचडी बंसल, बीपी प्रभाकर, जगमोहन, ईश्वरलाल, एसके पटेल, रविशंकर, आरएम लोहार विकास कुमार, एके मांझी, पी नारायणा, उत्तम कुमार, जालेश्वर राय प्रमुख सहयोगी हैं।

You cannot copy content of this page