DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ में हुआ दीक्षांत समारोह

बालोद। आज शिशु मंदिर लाटाबोड़ में कक्षा अष्टम के बच्चों की दीक्षांत (बिदाई) समारोह रखा गया था।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेमलता साहू जी (जनपद पंचायत बालोद -अध्यक्ष)


कृतिका साहू (जिलापंचायत सदस्य बालोद)
श्री धरम साहू जी वरिष्ठ नेता बालोद के साथ हरिश्चंद्र साहू सभापति जनपद पंचायत बालोद ,श्री दानेश्वर मिश्रा(महामंत्री-भाजपा ग्रामीण मण्डल बालोद) श्री सतानन्द साहू जी (संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ बालोद),श्री ओमप्रकाश सोनबोइर जी सहित ग्राम पंचायत के सरपंच श्री गंगा प्रसाद साहू जी,

उप सरपंच महेंद्र यादव जी , वरिष्ठ नागरिक लाटाबोड़ श्री चेतन साहू जी ग्राम सभा अध्यक्ष श्याम लाल जी एवं सेवानिवृत्त हरिशरण ठाकुर जी उपस्थित थे।


वहीं अतिथियों के द्वारा उद्बोधन में कहाँ गया कि आप सब लोग जानते होंगे कि आज हम यहां पर इस विदाई समारोह में एकत्रित हुए हैं। हर एक व्यक्ति के जीवन मेे एक ना एक दिन ऐसा जरूर आता है कि वह किसी ना किसी विदाई समारोह में जरूर शिरकत करता है। जैसा कि आज मिल रहे हैं क्योंकि कोई किसी और स्कूल में जाएगा कोई कहीं और जाएगा।। कोई बहुत ही दूर पढ़ने चला जाएगा। हम सब बिछड़ जाएंगे! और हमारे साथ रह जाएंगी सिर्फ कुछ यादें कुछ कड़वी, कुछ मीठी, कुछ शरारती और कुछ नटखट सी। रह जाएंगी कुछ बातें, कुछ बुरी कुछ अच्छी, कुछ चुलबुली और कुछ मीठी सी आज ऐसा प्रतीत हो रहा है। कि मानो जिंदगी से कुछ छूट रहा है।
शायद बहुत कुछ और शायद जिंदगी ही छूट रही है हमसे।
बच्चों के लिए वह दिन जब यहां वह पहली बार आये है तो सहमा सा चेहरा ,आंखों में डर और शायद आँखों मे आँशु थे और गजब की बात है आज भी देखों मेरे आँखों मे आँशु है। सभी को आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य की बधाई दी गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के अध्यक्ष श्री कश्चित साहू,व्यवस्थापक् प्रमुख श्री देवेंद्र साहू , संस्था के कोषाध्यक्ष श्री राजेश यादव जी,श्री क्यामल साहू, केयत राम ठाकुर जी, महेश साहू जी एवं संस्था के प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी,एवं सभी दीदी आचार्य ,स्कूली बच्चे उपस्थित रहे और अष्टम के बच्चों को मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन ताराचंद साहू (जगन्नाथपुर) ने किया।

You cannot copy content of this page