DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ध्यान दें: किसी भी ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट डलने पर एडमिन पर भी हो सकती है कार्रवाई, बालोद पुलिस ने जारी की ये एडवाइजरी!

बालोद। सोशल मीडिया में गलत खबर और अफवाहों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन संबंधित एडमिन पर भी सख्ती बरतने की तैयारी कर रहा है। ताकि किसी तरह की अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस द्वारा एक निर्देश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सभी सोशल साइट्स के ग्रुप एडमिन ध्यान रखे कि आपके ग्रुप का कोई भी सदस्य आपके ग्रुप में गलत खबर, विवादित पोस्ट, विवादित बातें सांप्रदायिक सौहार्द्र खराब करने, दो पक्षों में विवाद बढ़ाने, दो गुटों में विवाद बढ़ाने या किसी जातियों के मध्य वैमनस्यता फैलाने संबंधी कोई भी मैसेज, पोस्ट, चित्रण या वीडियो फैलाता है या प्रसारित करता है तो,
उस व्यक्ति को, ग्रुप के सदस्य को ग्रुप एडमिन उक्त बातों को प्रसारित करने के लिए मना करे, ना माने तो उसे तत्काल ग्रुप से हटा दें, अगर ग्रुप एडमिन द्वारा उक्त जिम्मेदारी नहीं निभायी जाती है तो ग्रुप एडमिन की भी उस पोस्ट के संबंध में जिम्मेदारी तय की जाएंगी। उन पर भी विवादित पोस्ट को प्रसारित करने के संबंध में वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। बालोद जिला पुलिस ने अपील की है कि सभी ग्रुप एडमिन इन बातों का विशेष ध्यान रखें और अपने ग्रुप की निगरानी करते रहे। आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर तत्काल कार्यवाही करे।

ये खबरें भी पढ़े

You cannot copy content of this page