DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिरनपुर कांड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की ये बड़ी घोषणा ?

रायपुर। बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उक्त घोषणा मुख्यमंत्री ने की। साथ ही 10 लाख रू सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री द्वारा उक्त निर्णय लिया गया। समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश भी दिए हैं।एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से की शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील भी की है।

You cannot copy content of this page