DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुरूर, सनौंद थाना क्षेत्र में चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान,47 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 95,800 रू. वसूला गया जुर्माना

ओव्हरलोड़ वाहनो पर किया गया 82,400 रू. का जुर्माना, बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का पालन करे हेलमेट/सीट बेल्ट हमेशा करे उपयोग

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व जिले में थाना पुरूर ,सनौद क्षेत्र में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य सड़क दुर्घटना में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है। साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है। इसी कड़ी में सनौद, पुरूर इलाके में कुल 47 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 95,800 रू. समन शुल्क वसूल किया गया। ग्राम पलारी में परमिट शर्तों का उल्लंघन कर क्षमता से अधिक माल भरकर परिवहन करने वाले 03 हाईवा वाहनों पर यातायात बालोद द्वारा कार्यवाही कर 82,400 रू. का जुर्माना वसूल किया गया।
बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे, यातायात नियमों का पालन करे। शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

You cannot copy content of this page