DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महत्तम महोत्सव मेगा निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक लोगों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण

बालोद। महत्तम महोत्सव आयोजन समिति और आचार्य श्री रामेश सुवर्ण दीक्षा महोत्सव के उपलक्ष्य में साधुमार्गी जैन संघ बालोद में आज स्थानीय महावीर भवन बालोद में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य परामर्श एवं नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस मेगा शिविर के लाभार्थी परिवार माता जी श्री सुवा बाई के प्रेरणा से श्री तनसुख जी मोहन जी सोहन जी राजेश जी ऋषभ जी नाहटा परिवार बालोद के द्वारा था।
इस शिविर में हाईटेक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल भिलाई के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम जिनमें कार्डियक सर्जन, इंटरनेशनल कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, किडनी एवं डायलिसिस विशेषज्ञ, आर्थोपेडिक, श्वसन विशेषज्ञ, पीडियाट्रिक्स, नेत्र रोग, कान नाक गला रोग, त्वचा रोग, दन्त रोग, शिशु एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ और जिला हॉस्पिटल बालोद के पैथोलॉजी एवं ईसीजी सुविधा के साथ उपलब्ध थे।

वहीं संबंधित मरीजों को कुछ दवाईयां भी मुफ्त में उपलब्ध कराया गया। जैन श्रीसंघ एवं साधुमार्गी जैन संघ द्वारा इस शिविर के दो दिन पूर्व ही रक्तदान शिविर का भी सफल आयोजन किया गया था। आम जनो ने सेवा कार्य करने एवं मानवीय मूल्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले जैन समाज की सभी ने खूब सराहना की। आज के इस मेगा नि: शुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर में आज के इस भव्य स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. प्रदीप जैन अध्यक्ष सकल जैन श्रीसंघ बालोद, राजेश टाटिया अध्यक्ष साधुमार्गी जैन संघ बालोद, राष्ट्रीय मंत्री समता युवा संघ छः ग उड़ीसा सुनील ललवानी एवं साधुमार्गी संघ के मंत्री सोहन जी नाहटा तथा हाईटेक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल भिलाई से डाक्टर रंजन सेन गुप्ता, एवम उनकी टीम और बालोद साधुमार्गी संघ से विशाल ललवानी, हरीश जी सांखला देवीचंद जी गोलछा, निर्मल जी नाहटा, युवा संघ अध्यक्ष श्रेणिक नाहर, मंत्री आनंद बाफना, कोषाध्यक्ष संजय जी ढेलडिया , चंद्रेश नाहटा, गिरीश कंवाड़, शुभम नाहटा, प्रमोद नाहटा,विजय पारख, कमल पारख एवं साधुमार्गी जैन के संघ,समता युवा संघ एवं समता महिला मंडल बालोद की अध्यक्षा ममता नाहटा, पूजा राखेचा,मेघा पारख, ममता चोपड़ा, वर्षा चोरड़िया,रेणु ललवानी, रश्मि नाहटा,के सदस्यगण एवं जैन युवा शक्ति के सदस्य सहित जिला चिकित्सालय बालोद से नर्सिंग ट्रेनिंग की छात्राओं ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया कार्यक्रम का संचालन प्रिया श्रीश्रीमाल ने किया।

You cannot copy content of this page