DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद विधायक ने जरूरतमंद 72 हितग्राहियों को प्रदान किया 04 लाख 30 हजार रु का चेक

बालोद/गुरुर। संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने आज जनसम्पर्क अनुदान मद से अपने विधानसभा क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद 72 हितग्राहियों को कुल 04 लाख 30 हजार रु. का चेक प्रदान किया।

जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर, स्वास्थ्यगत समस्या से ग्रस्त, निराश्रित व वृद्धजनों को गुरुर स्थित अपने कार्यालय में जनसम्पर्क अनुदान का चेक प्रदान किया।

जनसम्पर्क अनुदान का चेक पाने वाले समस्त लाभान्वितों

ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही समस्त कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर गुरुर ब्लॉक अध्यक्ष, महामंत्री, जोन अध्यक्ष एवं क्षेत्र के कांग्रेसजन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page