पुष्पांजलि सुरता सम्मान समारोह 9 अप्रैल को पोण्डी में

बालोद:-छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के पितामह खुमान लाल साव, बालोद जिला के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार गौकरण साहू एवं सुप्रसिद्ध तबला वादक दिलीप निषाद के पुण्य स्मृति में प्रति वर्ष मनाए जाने वाले पुष्पांजलि सुरता सम्मान समारोह इस वर्ष पोण्डी जिला बालोद में 9 अप्रैल रविवार को रात्रि 9:00 से आयोजित होगी।

कार्यक्रम में विविध क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही साथ भिलाई मरोदा रिखी क्षत्रिय कृत लोक रागनी सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं दूरसंचार भारत सरकार के सलाहकार सदस्य जगदीश देशमुख होंगे ।अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सीताराम साहू श्याम करेंगे। अति विशिष्ट के रूप में पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर, लोक गायक कुलेश्वर ताम्रकार ,लोक गायिका जयंती यादव होंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में युगल साहू,चंदैनी गोंदा के नृत्य कलाकार भारती साहू, दिनेश साहू लगे हैं।उक्ताशय की जानकारी आयोजक युगल साहू बड़गांव ने दिए।

You cannot copy content of this page